30W पावरफुल साउंड, QLED डिस्प्ले के साथ Lumio Vision 7, Vision 9 स्मार्ट TV पेश, जानें डिटेल

इनमें साउंड के लिए 30W आउटपुट वाले स्पीकर लगे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2025 19:01 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही टीवी में Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है
  • टीवी में 30W के स्पीकर लगे हैं
  • टीवी में eARC सपोर्ट के साथ HDMI, Bluetooth Out फीचर भी है

नए Lumio Vision स्मार्ट टीवी भारत में 10 अप्रैल को लॉन्च होंगे।

Photo Credit: Amazon

सर्किट हाउस टेक्नोलॉजी की ओर से नए Lumio Vision स्मार्ट टीवी पेश किए गए हैं। ये टीवी कंपनी भारत में 10 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने टीवी के स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा दिया है। लूमिया विजन स्मार्ट टीवी QLED डिस्प्ले से लैस हैं। इनमें बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के लिए Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। इनमें साउंड के लिए 30W आउटपुट वाले स्पीकर लगे हैं। इसके साथ ही Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इन टीवी में और कौन से खास फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। 
 

Lumio Vision 7, Vision 9 QLED TV Price

Lumio Vision 7, Vision 9 को कंपनी ने अधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। ये टीवी मार्केट में 10 अप्रैल को लॉन्च होंगे। कंपनी ने इनकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकेगा। 
 

Lumio Vision 7, Vision 9 QLED TV Specifications

Lumio Vision 7, Vision 9 QLED TV में कंपनी ने इमर्सिव व्यूइंग अनुभव देने का दावा किया है। कंपनी का कहना है कि टीवी होम एंटरटेनमेंट को एक नई ऊंचाई तक ले जाने का दम रखते हैं। Lumio Vision 9 कंपनी की ओर से प्रीमियम टीवी के तौर पर पेश किया गया है। इसमें Blue Mini-LED बैकलाइट का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक ब्राइटनेस और कंट्रास्ट पर ज्यादा कंट्रोल देती है। जिसके कारण टीवी में ज्यादा डीप ब्लैक और हाइलाइट चमकदार दिखते हैं। टीवी में 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। ज्यादा रोशनी वाली स्थिति में भी विजुअल्स बेहतरीन नजर आते हैं। Vision 9 में 115% तक DCI-P3 कलर स्पेस दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह सिनेमेटिक कलर पैदा करता है। 
 

Lumio Vision 7

Lumio Vision 7 में भी Blue LED बैकलाइट का सपोर्ट है। यह टीवी 400 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। टीवी में Premium QLED तकनीक दी गई है। यह 110% तक DCI-P3 कलर स्पेस को सपोर्ट करता है। इसमें बेहतर कलर गेमट और कलर एक्यूरेसी का दावा कंपनी करती है। 

दोनों ही टीवी में Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। इनमें हाई डाइनेमिक रेंज (HDR) का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसके ऑडियो सिस्टम को Act III Sound नाम दिया है। इनमें 30W के स्पीकर लगे हैं जो कि क्वाड ड्राइवर सेटअप के साथ आते हैं। यहां दो फुल रेंज के ड्राइवर और दो ट्विटर लगे हैं। टीवी में eARC सपोर्ट के साथ HDMI, Bluetooth Out फीचर भी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
  2. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  3. अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम
  4. 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A27 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  7. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  9. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  10. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.