Lionsgate Play ऐप अब भारत में भी उपलब्ध, प्लान 99 रुपये से शुरू

लायंसगेट प्ले की कीमत 99 रुपये से शुरू होती है, जिसमें आपको 1 महीने का सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है। जबकि 699 रुपये की कीमत में 1 साल का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। हालांकि शुरू के 14 दिन आपको इसका मुफ्त ट्रायल प्राप्त होता है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 18 नवंबर 2020 16:47 IST
ख़ास बातें
  • Lionsgate Play ऐप है कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध
  • लायंसगेट प्ले ऐप में मिलेगा 4K सपोर्ट
  • लायंसगेट प्ले ऐप में मिलेगा दो हफ्तों का फ्री ट्रायल
Lionsgate Play को अब भारत में भी लाइव कर दिया गया है। यह John Wick और The Hunger Games के लिए जाना जाने वाला बेस्ट हॉलीवुड स्टूडियो है। आपको बता दें, Lionsgate Play ऐप को भी बेहद ही गुपचुप तरीके से लॉन्च किया गया था, जिसके लगभग 15 महीने बाद लायंसगेट प्ले को भारत में पहली बार टेलीकॉम ऑपरेटर्स Vodafone, Airtel और Jio की साझेदारी के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। लायंसगेट प्ले की कीमत 99 रुपये से शुरू होती है, जिसमें आपको 1 महीने का सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है। जबकि 699 रुपये की कीमत में 1 साल का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। हालांकि शुरू के 14 दिन आपको इसका मुफ्त ट्रायल प्राप्त होता है। लायंसगेट प्ले ऐप को Google Play और App Store पर लाइव कर दिया गया है और यह स्ट्रीमिंग सर्विस lionsgateplay.com पर भी उपलब्ध है।

Lionsgate Play को ज्यादा प्रचार-प्रसार के साथ लॉन्च नहीं किया गया, इसका यह भी कारण है कि यह एक बीटा टेक टेस्ट है। लायंसगेट प्ले को आधिकारिक रूप से दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी Gadgets 360 को कंपनी द्वारा दी गई है, इसमें ब्रिटिश कॉमेडी सीरीज़ The Goes Wrong Show का इंडियन प्रीमियर भी शामिल होगा।
Advertisement

कॉन्टेंट की बात करें, तो लायंसगेच प्ले पर फिलहाल दर्जन हॉलीवुड फिल्में व टीवी शो मौजूद हैं, जिसमें कुछ ऑरिज़न अंग्रेजी के अलावा कई भारतीय भाषाएं भी उपलब्ध है, जैसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, कन्नड़ और भोजपुरी आदि। हालांकि, सभी फिल्में व शो सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है, कुछ कॉन्टेंट केवल अंग्रेजी में ही देखे जा सकते हैं। FAQ सेक्शन में जानकारी मिलती है कि कुछ शो "यूएस के समान समय" पर प्रसारित होंगे।

लायंसगेट का ज्यादातर कॉन्टेंट फुल-एचडी में उपलब्ध है, जबकि चुनिंदा कॉन्टेंट को 4K में पेश किया गया है। हालांकि, इसमें डॉल्बी विज़न या डॉल्बी एटमॉस को लेकर कोई उल्लेख नहीं किया गया है। लायंसगेट प्ले साफतौर पर टेक टेस्ट में है, यह सर्विस हमारे सब्सक्रिप्शन को डिएक्टिवेट करने के लिए फिलहाल रिफ्यूज़ कर रही है। कई कोशिशों के बाद भी लायंसगेट प्ले वेबसाइट यह जानकारी देती है कि दो हफ्ते के फ्री ट्रायल के बाद हमारा प्लान एक्टिवेट हो जाएगा। यह सही नहीं है।
Advertisement
 

इसकी दूसरी समस्या जिसकी फिलहाल खत्म होने की कोई संभावना नहीं है, वो है स्क्रीन के ऊपरी दाएं किनारे पर मौजूद Lionsgate Play का बड़ा-सा वाटरमार्क। यह भी Airtel XStream, Vi Movies and TV और JioTV + पर Lionsgate Play के साथ एक काफी तंग करने वाली समस्या है। वहीं, ऐसा लगता है कि लायंसगेट अब अपना प्लेटफॉर्म होने के बावजूद इस वाटरमार्क को हटाने के इरादे में नहीं है।
Advertisement

Lionsgate Play ऐप अब एंड्रॉयड, आईफोन, आईपैड, एंड्रॉयड टीवी, ऐप्पल टीवी आदि पर उपलब्ध है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lionsgate, Lionsgate Play, 4K, Starz, StarzPlay
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.