LG XBoom सीरीज के 3 नए पार्टी स्पीकर्स DJ फीचर्स और वूफर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

LG XBOOM RNC9, RNC7 और RNC5, तीनों ही पार्टी स्पीकर अगस्त 2023 में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, LG ने फिलहाल बिक्री की सटीक तारीख शेयर नहीं की है। इनकी शुरुआती कीमत 22,000 रुपये होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जुलाई 2023 11:01 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज में तीन पार्टी स्पीकर शामिल हैं - RNC9, RNC7 और RNC5
  • तीनों ही पार्टी स्पीकर अगस्त 2023 में सेल के लिए उपलब्ध होंगे
  • इनकी शुरुआती कीमत 22,000 रुपये होगी

LG XBoom की लेटेस्ट सीरीज को अगस्त में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा

LG Electronics ने भारत में अपनी नई XBOOM पार्टी स्पीकर सीरीज लॉन्च की है, जो कई एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी और विभिन्न DJ फीचर्स से लैस है। सीरीज में तीन पार्टी स्पीकर शामिल हैं, जिनमें RNC9, RNC7 और RNC5 मॉडल हैं। तीनों स्पीकर्स में सुपर बेस बूस्ट, बेस ब्लास्ट और  X-Shiny वूफर शामिल है। इनमें से RNC 9 सबसे महंगा और RNC5 सबसे किफायती मॉडल है।

LG XBOOM RNC9, RNC7 और RNC5, तीनों ही पार्टी स्पीकर अगस्त 2023 में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, LG ने फिलहाल बिक्री की सटीक तारीख शेयर नहीं की है। इनकी शुरुआती कीमत 22,000 रुपये होगी।
Advertisement

RNC9 से शुरुआत करें, तो सीरीज में सबसे प्रीमियम मॉडल डबल सुपर बेस बूस्ट, बेस ब्लास्ट और एक्स-शाइनी वूफर से लैस है, जो दावा करता है कि यह पावरफुल और रिच बेस देता है। इसके कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो, स्पीकर 2 यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ और FM रेडियो से लैस आता है। 

स्पीकर पार्टी स्ट्रोब लाइटिंग, मल्टी-कलर लाइटिंग इफेक्ट्स और डीजे फीचर्स जैसे कि DJ पैड, स्क्रैच टेबल, DJ लूप, DJ ऐप (iOS/Android दोनों के लिए उपलब्ध) सपोर्ट के साथ आता है। RNC9 में माइक्रोफोन इनपुट, गिटार इनपुट, वोकल इफेक्ट, वॉयस कैंसिलर, Key चेंजर, इको इफेक्ट और वोकल साउंड कंट्रोल के साथ karaoke ऑप्शन भी मिलता है।
Advertisement

वहीं, RNC7 और RNC5 मॉडल की बात करें, तो यह सुपर बास बूस्ट के साथ आते हैं और इनमें भी बेस ब्लास्ट और एक्स-शाइनी वूफर शामिल हैं। ये पार्टी स्पीकर्स 2 यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो सपोर्ट करते हैं। इनमें पार्टी स्ट्रोब लाइटिंग, डीजे फंक्शंस, karaoke और टीवी कनेक्शन (ऑप्टिकल / वायरलेस) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ये मल्टी प्रोडक्ट के लिए वायरलेस पार्टी लिंक और एलजी ब्लूटूथ ऐप जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन से लैस आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG Xboom, LG XBoom RN, LG XBoom RNC7, LG XBoom RNC5
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  2. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.