55 इंच की डिस्प्ले के साथ LeTV Super TV G55ES लॉन्च, दमदार फीचर्स से घर बनेगा सिनेमा

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2022 09:48 IST
ख़ास बातें
  • LeTV Super TV G55ES में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • LeTV Super TV G55ES की कीमत 1,699 yuan यानी कि करीबन 19,364 रुपये है।
  • LeTV Super TV G55ES में क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है।

LeTV Super TV G55ES में 55 इंच की डिस्प्ले है।

LeTV ने 4के डिस्प्ले और 55 इंच मॉडल के साथ Super TV G55ES को लॉन्च कर दिया है। यह Super TV G55ES ऑल मैटल डिजाइन और 97% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें 3840 x 2160 पिक्सल रेजोल्यूशन और 92% DCI-P3 वाइड कलर गेमुट से लैस है। आइए LeTV Super TV G55ES के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

LeTV Super TV G55ES के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Advertisement

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। इस टीवी में 1 बिलियन से ज्यादा कलर्स दिए गए हैं। प्रोसेसर की बात करें तो LeTV Super TV G55ES में क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ ड्यूल A73 और A53 कोर्स दिए गए हैं। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, इसका मतलब है कि नई ऐप्लीकेशंस को आसानी से टीवी में इंस्टॉल किया जा सकता है।

इस टीवी में दी गई बिल्ट इन इंडीपेंडेंट वॉयस चिप ली टीवी फार-फील्ड वॉयस 2.0 को सपोर्ट करती है। LeTV का कहना है कि सिर्फ "Hello Xiaole" कहकर टीवी के वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट कर सकते हैं। वॉयस असिस्टेंट के साथ यूजर्स कई प्रकार के इंटेलीजेंट टास्क को पूरा कर सकता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो Super TV G55ES में दो USB 2.0 पोर्ट, दो HDMI 2.0 इंटरफेस, एक AV इनपुट, एक नेटवर्क इंटरफेस और डिजिटल ऑडियो आउटपुट दिया गया है। साउंड सिस्टम की बात करें तो इसमें ड्यूल 10W स्पीकर्स दिए गए हैं। 2.4GHz Wi-Fi और MEMC मोशन कंपंसेशन दिया गया है। यह सुपर टीवी जी55ईएस ऑप्टिकल और एंटी ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है।
Advertisement

LeTV Super TV G55ES की कीमत

कीमत की बात की जाए तो LeTV Super TV G55ES की कीमत 1,699 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 19,364 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह टीवी फिलहाल चीन में उपलब्ध है, लेकिन अन्य मार्केट में यह उपलब्ध होगा इसकी जानकारी नहीं है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.