65 इंच तक स्मार्ट TV Flipkart Big Saving Days Sale में मिल रहे हैं सस्ते, कीमत 5,999 रुपये से शुरू

Flipkart Big Saving Days Sale के दौरान Kodak TV ग्राहकों के लिए भारी बचत का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मार्च 2025 13:49 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Saving Days Sale के दौरान Kodak TV पर बचत मिल हो रही है।
  • Kodak 9XPRO सीरीज में फुल एचडी ऑप्शन के साथ 32 इंच एचडी रेडी मॉडल है।
  • Kodak SE सीरीज A35*4 प्रोसेसर पर बेस्ड है।

KODAK HD LED TV में 24 इंच डिस्प्ले बै।

Photo Credit: KODAK

Flipkart Big Saving Days Sale के दौरान Kodak TV ग्राहकों के लिए भारी बचत का मौका मिल रहा है। दमदार फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस कोडक टीवी किफायती दामों में हाई क्वालिटी का वादा करते हैं, जिसकी शुरुआत मात्र 5,999 रुपये से होती है। 7 दिनों तक चलने वाली यह सेल फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए 6 मार्च, 2025 से शुरू होगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Kodak TV पर डिस्काउंट


Google TV पर बेस्ड Kodak की नई QLED टीवी रेंज कई साइज 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है। इन मॉडल में DTS TRUSURROUND साउंड, 1.1 बिलियन कलर्स वाला QLED 4K डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस, HDR 10, 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है। सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड Google TV के साथ QLED टीवी पेश करने वाली पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यूजर्स कई यूजर प्रोफाइल, चाइल्ड फ्रेंडली सेटिंग्स और स्मार्ट होम डिवाइसेज के लिए वॉयस कंट्रोल जैसे दमदार फीचर्स का लाभ ले सकते हैं।


Advertisement
Kodak 9XPRO Series


एंड्रॉइड 11 पर बेस्ड Kodak 9XPRO सीरीज में फुल एचडी ऑप्शन के साथ 32 इंच एचडी रेडी मॉडल है, जिसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। ये टीवी रियलटेक प्रोसेसर, डॉल्बी डिजिटल प्लस, बिल्ट-इन नेटफ्लिक्स, गूगल एसिस्टेंट और क्रोमकास्ट से लैस हैं।


Kodak SE Series


Kodak SE सीरीज A35*4 प्रोसेसर पर बेस्ड है जो 20W (24 इंच) और 30W (32 इंच और 43 इंच) सराउंड साउंड आउटपुट के साथ एक इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में मिराकास्ट, वाई-फाई, एचडीएमआई और यूएसबी शामिल हैं। ये टीवी 512MB RAM और 4GB ROM के साथ-साथ यूट्यूब, प्राइम वीडियो, सोनी लिव, जी5 और अन्य प्री-इंस्टॉल ऐप्स के साथ आते हैं। 32 इंच और 43 इंच मॉडल बेजल-लेस हैं, जबकि 24-इंच वेरिएंट में स्लिम बेजल है। इस सीरीज का 32 इंच का टीवी 7,999 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement

बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। Kodak TV के 24SE5002 मॉडल की कीमत 5,999 रुपये, 329X5051 मॉडल की कीमत 9,999 रुपये, 32HDX7XPRO मॉडल की कीमत 9,799 रुपये, 32SE5001BL मॉडल की कीमत 7,999 रुपये, 409X5061 मॉडल की कीमत 14999 रुपये, 429X5071 मॉडल की कीमत 15,499 रुपये, 439X5081 मॉडल की कीमत 16,999 रुपये, 43MT5055 मॉडल की कीमत 20,999 रुपये, 43SE5004BL मॉडल की कीमत 14,499 रुपये, 50CAPROGT5012 मॉडल की कीमत 24,999 रुपये, 50MT5011 मॉडल की कीमत 26,499 रुपये, 55MT5022 मॉडल की कीमत 30,499 रुपये और 65MT5033 मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.