Kodak के सस्ते TV भारत में 32, 40, और 43 इंच साइज में लॉन्च, Rs 10,999 से शुरू कीमत

Kodak Matrix QLED Google TV की भारत में कीमत 10999 रुपये से शुरू है जिसमें इसका 32 इंच साइज का टीवी आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2026 20:02 IST
ख़ास बातें
  • ये QLED डिस्प्ले तकनीकी से लैस हैं।
  • साउंड के लिए टीवी में 40W के स्पीकर लगे हैं।
  • टीवी में बिल्ट-इन Google Assistant और Chromecast सपोर्ट भी दिया गया है।

Kodak Matrix QLED Google TV कंपनी ने 32, 40, और 43 इंच साइज में पेश किए हैं।

Kodak के नए स्मार्ट TV भारत में लॉन्च किए गए हैं। ये टीवी 32 इंच से लेकर 43 इंच साइज में आते हैं। इनमें क्वाडकोर चिपसेट लगा है और ये Google TV 5.0 पर रन करते हैं। कंपनी ने इन्हें अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च किया है और कीमत 11 हजार रुपये से भी कम में शुरू होती है। यानी अगर आप अपने घर में किसी रूम में एक दूसरा टीवी लगाना चाहते हैं तो यह सेकंडरी टीवी के रूप में एक किफायती विकल्प बन सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Kodak Matrix QLED Google TV Price

Kodak Matrix QLED Google TV की भारत में कीमत 10999 रुपये से शुरू है जिसमें इसका 32 इंच साइज का टीवी आता है। 40 इंच के टीवी की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, 43 इंच का टीवी 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये टीवी खरीद के लिए SPPL स्टोर, और Flipkart पर उपलब्ध होंगे। 

Advertisement

Kodak Matrix QLED Google TV Specifications

Kodak Matrix QLED Google TV कंपनी ने 32, 40, और 43 इंच साइज में पेश किए हैं। टीवी में ARM Cortex A55 क्वाड कोर चिपसेट लगा है। ये Google TV 5.0 पर रन करते हैं। ये QLED डिस्प्ले तकनीकी से लैस हैं। दावा है कि ये बेहतर कलर प्रदान करते हैं। चमकीली स्क्रीन और बेहतर व्यूइंग एंगल इनमें मिलता है। टीवी में बेजल रहित डिजाइन दिया गया है जो इन्हें मॉडर्न लुक देता है। टीवी में Netflix, Prime Video, YouTube, Apple TV, JioHotstar, Sony LIV, Voot, Zee5 जैसे ऐप्स भी स्ट्रीम किए जा सकते हैं। 
 
साउंड के लिए टीवी में 40W के स्पीकर लगे हैं। ये साउंड के लिए Dolby Digital Plus फीचर को सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि बिना बाहरी स्पीकर जोड़े इनमें बेहतर साउंड परफॉर्मेंस मिलता है। मूवी, मैच और स्ट्रीमिंग के लिए ये बेहतर अनुभव दे सकते हैं। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0, डुअल बैंड Wi-Fi, HDMI पोर्ट, USB पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा गेमिंग कंसोल कनेक्टिविटी भी दी गई है। टीवी में बिल्ट-इन Google Assistant और Chromecast सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.