JioHotstar में ChatGPT की पावर! अब मूड के मुताबिक चुटकी में मिलेगा मनोरंजन, नया फीचर

JioHotstar ने कहा है कि यह सुविधा चुनिंदा लाइव और ऑन-डिमांड सेवाओं के साथ शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 फरवरी 2026 15:54 IST
ख़ास बातें
  • अब यूजर्स को न तो मेन्यु नेविगेट करना होगा, न कीवर्ड्स टाइप करने होंगे।
  • अपना मूड बताइए और स्मार्ट इंटेलिजेंस आपको तुरंत आपका मनचाहा कंटेंट देगा।
  • टेक्स्ट टू स्पीच और स्पीच टू टेक्स्ट API क्षमता का इस्तेमाल करेगा टूल।

JioHotstar में पसंद के मूवी, टीवी शो, वेब सीरीज ढूंढना अब बहुत आसान होने वाला है

JioHotstar में पसंद के मूवी, टीवी शो, वेब सीरीज ढूंढना अब इतना आसान होने वाला है जितना आपने कभी सोचा नहीं होगा। Reliance के JioHotstar और OpenAI के ChatGPT के बीच भागीदारी हुई है। इससे अब JioHotstar में ChatGPT की पावर मिलने वाली है जो चुटकियों आपको मनपसंद कंटेंट ढूंढकर देगा। आपको न मेन्यु में जाना होगा और न ही कुछ टाइप करना होगा। बस एक आवाज देंगे और मनचाहा कंटेंट हाजिर! इतना ही नहीं, यह सर्च इतना एडवांस होगा कि आपके मूड के अनुसार आपको कंटेंट सुझाया जाएगा। 

JioHotstar में अब ChatGPT की सर्च पावर मिलने वाली है। कंपनी ने OpenAI के साथ भागीदारी की है जिसके तहत JioHotstar में ChatGPT पावर्ड वॉयस सर्च की जा सकेगी। फीचर में कई भाषाओं का सपोर्ट होगा जिससे आप अपने क्षेत्र के अनुसार, मनचाही भाषा में कंटेंट खोज भी सकेंगे, और देख भी सकेंगे। एक प्रेस रिलीज में JioHotstar ने कहा कि एक दशक से भारत में डिजिटल मनोरंजन में स्क्रॉल, सिलेक्ट और स्ट्रीमिंग का साधारण पैटर्न देखने को मिल रहा है। लेकिन नई भागीदारी से अब यह बिल्कुल बदलने वाला है। अब आपको क्या देखना है, इसका कंफ्यूजन हमेशा के लिए दूर होने वाला है। 

कंपनी ने कहा अब यूजर्स को न तो मेन्यु नेविगेट करना होगा, न कीवर्ड्स टाइप करने होंगे। बस आप अपना मूड बताइए और स्मार्ट इंटेलिजेंस आपको तुरंत आपका मनचाहा कंटेंट परोस देगा। न सिर्फ आपको पूछा गया कंटेंट मिलेगा, बल्कि उससे संबंधित सबसे सटीक सुझाव भी मिलेंगे। यह नया अनुभव अभूतपूर्व होगा। उदाहरण के लिए, मान लीजिए आपके घर में आपके पुराने दोस्त आ रहे हैं, और आप कहेंगे- ''मेरे घर में पुराने दोस्त आ रहे हैं, ऐसी कौन सी मूवी, टीवी शो हैं जो हम साथ में बैठकर एंजॉय कर सकते हैं?" जैसे ही आप बोलेंगे, आपके सामने बताया गया कंटेंट ऑप्शन हाजिर हो जाएगा। 

कंपनी ने इस टूल के पीछे की तकनीकी के बारे में डिटेल नहीं दी है। माना जा रहा है कि बहुभाषी खोज में यह टूल टेक्स्ट टू स्पीच और स्पीच टू टेक्स्ट API क्षमता का इस्तेमाल करने वाला है जिसमें आवाज संबंधित वार्तालाप इंसान और मशीन के बीच संभव हो सकेगा। JioHotstar ने कहा है कि यह सुविधा चुनिंदा लाइव और ऑन-डिमांड सेवाओं के साथ शुरू होगी। उसके बाद फिर चरणबद्ध तरीके से पूरे प्लेटफॉर्म पर इसका विस्तार किया जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.