CES 2024 में JBL Xtreme 4, Clip 5 और Go 4 लॉन्च, जानें फीचर्स

JBL Xtreme 4 एक सिलेंड्रीकल शेप वाला स्पीकर है। ऑडियो के लिहाज से स्पीकर दो वूफर, दो पावरफुल ड्राइवर और ड्यूल बेस रेडिएटर्स से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जनवरी 2024 09:50 IST
ख़ास बातें
  • JBL Xtreme 4 एक सिलेंड्रीकल शेप वाला स्पीकर है।
  • JBL Clip 5 में चौड़ा कैरबिनर है जिससे ज्यादा चीजों पर क्लिप हो सकता है।
  • JBL Go 4 सिंगल चार्ज में 7 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।

JBL Clip 5 की बैटरी 12 घंटे चलती है।

Photo Credit: JBL

CES 2024 में JBL ने अपने ब्लूटूथ स्पीकर लाइनअप को अपडेट किया है, जिनमें JBL Xtreme 4, पोर्टेबल Clip 5 और पोर्टेबल Go 4 शामिल हैं। CES 2024 के दौरान कंपनियां समय-समय पर कई प्रोडक्ट्स की घोषणाएं कर रही हैं। हाल ही में ऑडियोमेकर्स Sennheiser ने नए ईयरबड्स की पेशकश भी की और JBL ने नए ईयरबड्स, हेडफोन कलेक्शन समेत काफी कुछ लॉन्च किए। यहां हम आपको JBL के नए स्पीकर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


JBL Xtreme 4, Clip 5 और Go 4 के स्पेसिफिकेशंस


JBL Xtreme 4 एक सिलेंड्रीकल शेप वाला स्पीकर है। ऑडियो के लिहाज से स्पीकर दो वूफर, दो पावरफुल ड्राइवर और ड्यूल बेस रेडिएटर्स से लैस है। इसमें एआई साउंड बूस्ट है जो पावरफुल और क्रिस्टल-क्लियर साउंड प्रदान करने के लिए AI एल्गोरिदम के साथ रियल टाइम साउंड चेक करता है। स्पीकर में रिप्लेसेबल बैटरी है, जिसके जरिए स्पीकर को 24 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए पावर बैंक फीचर है।

JBL Clip 5 में चौड़ा कैरबिनर है जिससे यूजर्स ज्यादा सामान पर क्लिप कर सकते हैं। JBL का कहना है कि यह स्पीकर पिछले मॉडल की तुलना में ड्राइवर पावर में 40 प्रतिशत ग्रोथ और एक अपडेटेड साउंड सिस्टम से 15 प्रतिशत तेज और 10 प्रतिशत ज्यादा बेस प्रदान करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो स्पीकर 12 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।
Advertisement

JBL Go 4 का चौथा एडिशन आया है। यह ब्रांड के पोर्टफोलियो में सबसे छोटा स्पीकर है। ब्रांड का कहना है कि नया स्पीकर अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा दमदार साउंड और बेस प्रदान करता है। यह स्पीकर सिंगल चार्ज में 7 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।

JBL Xtreme 4, Clip 5 और Go 4 में धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। तीनों स्पीकर LE ऑडियो के साथ ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट करते हैं। ये सभी स्पीकर ऑराकास्ट से भी लैस हैं जिससे इन्हें कई ऑडियो डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.