55,50,43 और 32 इंच डिस्प्ले के साथ Infinix ZERO स्मार्ट टीवी होंगे 16 सितंबर को लॉन्च

Infinix-ZERO-55-QLED-फीचर्स: टीवी 36W box स्पीकर के साथ डॉल्बी अट्मॉस सपोर्ट के साथ आएगा। इसको पॉवर देने का काम मीडियाटेक क्वैड-कोर CA-55 प्रोसेसर करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2022 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Infinix ने स्मार्ट टेलीविजन सेगमेंट में भी पकड़ बनाना शुरू कर दी है।
  • टीवी 36W box स्पीकर के साथ डॉल्बी अट्मॉस सपोर्ट के साथ आएगा।
  • Infinix इसके साथ 50X3 50-इंच 4K TV भी लॉन्च करेगा।
Infinix ने स्मार्ट टेलीविजन सेगमेंट में भी पकड़ बनाना शुरू कर दी है। कंपनी ने पहले ही भारत और ग्लोबल मार्केट में कुछ टीवी पेश किए हैं। अब कंपनी ने ZERO और X3 के अंदर दो नए टीवी लॉन्च किए है। इंफीनिक्स ने कंफर्म किया है की 16 सितम्बर को वो ZERO 55-इंच QLED 4K TV और 50-इंच 50X3 4K Android TV लेकर आने वाली है। इसी के साथ कंपनी ने आने वाले टीवी की कुछ डिटेल्स भी रिवील की है। 

Infinix-ZERO-55-QLED-and-50X3-4K-TV: ZERO 55 इंच QLED 4K TV में क्वांटम DOT टेक्नोलॉजी के साथ डॉल्बी विजन दिया गया है। इसमें 400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 122% sRGB कलर दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि TV स्लीक बेजल के साथ आएंगे जिसका मेजरमेंट 1.6mm होगा।  इसके साथ X-Blade मेटल स्टैंड भी दिया जाएगा। 

Infinix-ZERO-55-QLED-फीचर्स: टीवी 36W box स्पीकर के साथ डॉल्बी अट्मॉस सपोर्ट के साथ आएगा। इसको पॉवर देने का काम मीडियाटेक क्वैड-कोर CA-55 प्रोसेसर करेगा। इसके साथ 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी जाएगी। सॉफ्टवेयर के मामले में यह Android TV 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। स्मार्टफोन्स की ही तरह ही Infinix ZERO 55-इंच QLED 4K TV किफायती दाम में आने की उम्मीद है। इसकी कीमत 40,000 रुपये के आस-पास होने की संभावना है।

जैसा कि बताया गया है, Infinix इसके साथ 50X3 50-इंच 4K TV भी लॉन्च करेगा। यह कंपनी की X3 सीरीज के अंदर आएगा जिसमें एक 32-इंच HD और 43-इंच Full HD TV शामिल है। आने वाले 50-इंच मॉडल में 4K स्क्रीन के साथ HDR10 कम्पेटिबिलिटी और 1.07 बिलियन कलर्स मिलेंगे। यह भी दावा किया गया है कि इसका डिस्प्ले बेजल-लेस होगा। 

इसी के साथ, 50X3 50-इंच 4K TV में ब्लू रे प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। इसमें 24W बॉक्स स्पीकर्स और डॉल्बी ऑडियो भी मिल सकता है। इसकी कीमत के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन संभावना है कि इसकी कीमत 30,000 रुपये के आस-पास हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix 50X3 4K TV, Smart TV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹399 से खरीदें 10,000mAh बैटरी वाले धांसू पावरबैंक
  5. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च हुआ 8GB रैम, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ, जानें कीमत
  2. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  4. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  7. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  8. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  9. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  10. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.