Infinix INBook Y1 Plus लैपटॉप हुआ लॉन्च, मात्र 29,990 रुपये में देगा बड़ी कंपनियों को टक्कर

Infinix INBook Y1 Plus के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, वहीं 8GB + 256GB  स्टोरेज वेरिएंट 32,990 रुपये में मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 फरवरी 2023 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Infinix ने Infinix INBook Y1 Plus को लॉन्च कर दिया है।
  • Infinix INBook Y1 Plus की शुरुआती कीमत 29,990 रुपये है।
  • Infinix Inbook Y1 Plus लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है।

Infinix INBook Y1 Plus में 15.6 इंच की फुल HD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Flipkart

Infinix ने नए Infinix INBook Y1 Plus के लॉन्च के साथ अपनी लैपटॉप रेंज में विस्तार किया है। नए लैपटॉप में 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले के साथ 10th Gen i3 प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB + 256GB और 8GB + 512GB में उपलब्ध है। एल्युमीनियम एलॉय फिनिश वाले इस लैपटॉप का वजन 1.76 किलोग्राम है। आइए इस लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Infinix INBook Y1 Plus की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Infinix INBook Y1 Plus के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, वहीं 8GB + 256GB  स्टोरेज वेरिएंट 32,990 रुपये में मिल सकता है। कलर कलर ऑप्शन के मामले में यह Blue, Grey और Silver ऑप्शन में उपलब्ध है। लैपटॉप 24 फरवरी से Flipkart पर खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें 2 हजार रुपये आकर्षक बैंक डिस्काउंट के बाद प्रभावी कीमत 27,990 रुपये तक हो सकती है।
 

Infinix INBook Y1 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Infinix Inbook Y1 Plus लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है। यह 250 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 86% sRGB कलर स्पेस प्रदान करती है। अपने स्लिम डिजाइन और स्लिम बैजेल्स की बदौलत यह काफी मॉड्रन लगता है। इस लैपटॉप में Intel i3-1005G1 (3.4GHz) ड्यूल कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इस लैपटॉप में 8GB RAM और 256GB/512GB NVMe PCIe 3.0 SSD स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।
Advertisement

यह लैपटॉप 50Whr की बैटरी से लैस है जो कि एक बार चार्ज होकर 10 घंटे तक चल सकती है। लैपटॉप 45W टाइप-सी चार्जर के साथ आता है जो कि करीब 1 घंटे में इसे 75 प्रतिशत तक रिचार्ज कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में दो यूएसबी 3.0, एक एचडीएमआई और एक टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। अन्य फीचर्स के तौर पर इस लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड, ड्यूल एलईडी लाइट्स के साथ 2 मेगापिक्सल का वेबकैम, ड्यूल माइक्रोफोन और एआई नॉयज रिडक्शन फीचर दिया गया है। इस लैपटॉप का वजन 1.76 किलो और मोटाई 18.2 मिमी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.