IND vs NZ पहला वनडे मैच कल सुबह 7 बजे से: निजी TV चैनल, Hotstar पर नहीं होगा मैच लाइव, यहां देखें लाइव मैच

IND vs NZ ODI 2022 मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) यानि दूरदर्शन नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 21:32 IST
ख़ास बातें
  • न्यूजीलैंड में भारत की यह 10वीं वनडे सीरीज होने जा रही है।
  • IND vs NZ ODI 2022 सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।
  • यहां भारत का रिकॉर्ड वनडे सीरीज में बहुत संतोषजनक नहीं रहा है।

IND vs NZ ODI 2022 सीरीज का पहला मैच आज 25 नवंबर को होने जा रहा है।

IND vs NZ ODI 2022: टी20 सीरीज के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2022 (IND vs NZ ODI 2022) का पहला मैच 25 नवंबर 2022 को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज को टीम इंडिया 1-0 से अपने नाम कर चुकी है। अब दोनों टीमें वनडे में भिड़ेंगीं। यह मैच ऑकलैंड में खेला जाना है। टी20 सीरीज में इंडियन टीम की अगुवाई हार्दिक पांड्या कर रहे थे। लेकिन वनडे सीरीज में कप्तानी शिखर धवन करेंगे। हार्दिक पांड्या इस सीरीज के वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे। इसके साथ ही दूसरा बदलाव ये है कि उपकप्तान के रूप में ऋषभ पंत टीम के साथ में होंगे। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को भी आराम दिया गया है। 

न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो इस बार भी कप्तानी केन विलयम्सन ही कर रहे हैं। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में भारत की यह 10वीं वनडे सीरीज होने जा रही है। जहां तक सीरीज जीतने की बात है, भारत ने केवल 2 सीरीज ही यहां पर जीती हैं। पहली जीत 2009 में मिली थी और दूसरी जीत उसके 10 साल बाद 2019 में हासिल हुई थी। यानि कि भारत का रिकॉर्ड वनडे सीरीज में बहुत संतोषजनक नहीं रहा है। अब देखना होगा कि इस बार टीम इंडिया जीत के इस अंतर को कम कर पाती है या नहीं। सीरीज का दूसरा मैच इसके दो दिन बाद, यानि कि 27 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच हैमिल्टन में होना है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 30 नवंबर 2022 को होगा। यह मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। इस मैच का लाइव प्रसारण आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 
 

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे (IND vs NZ ODI 2022) मैच कब होगा?

IND vs NZ ODI 2022 सीरीज का पहला मैच आज 25 नवंबर को खेला जाएगा। मैच सुबह 7 बजे से शुरू होगा। 
 

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे (IND vs NZ ODI 2022) मैच कहां खेला जाएगा?

IND vs NZ ODI 2022 सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। 
 

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे (IND vs NZ ODI 2022) मैच कहां देखें लाइव?

IND vs NZ ODI 2022 मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) यानि दूरदर्शन नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। अबकी बार इंटरनेट के माध्यम से अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट आदि पर मैच देखने का प्लेटफॉर्म बदल गया है। इस सीरीज के मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम आप प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ही देख पाएंगे। अबकी सीरीज का लाइव स्ट्रीम डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर नहीं किया जा रहा है। 

भारत की प्लेइंग 11
शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।
Advertisement

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरेल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मैट हेनरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  3. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  4. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  6. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  8. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  9. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  10. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.