24W स्‍पीकर्स के साथ 32 इंच का ‘iFFALCON S53’ स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च, दाम Rs 12999, जानें खूबियां

iFFALCON S53 : 32 इंच के इस टीवी में कई खूबियां हैं। मसलन- यह डायनामिक कलर एन्हांसमेंट एल्गोरिदम और HDR10 को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023 21:37 IST
ख़ास बातें
  • iFFALCON S53 TV की कीमत भारत में 12,999 रुपये
  • इसे फ्लिपकार्ट और एमेजॉन से खरीदा जा सकता है
  • क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी पर डिस्‍काउंट भी मिलेगा

iFFALCON S53 टीवी में 24W साउंड आउटपुट मिलता है, जो इस रेंज में अमूमन ही दिया जाता है।

स्‍मार्टटीवी ब्रैंड iFFALCON ने भारत में एक नया टीवी लॉन्च किया है। इसका नाम है- iFFALCON S53। ब्रैंड ने यह टीवी उन ग्राहकों को ध्‍यान में रखकर पेश किया है, जो बजट रेंज में टीवी की तलाश कर रहे हैं। 32 इंच के इस टीवी में कई खूबियां हैं। मसलन- यह डायनामिक कलर एन्हांसमेंट एल्गोरिदम और HDR10 को सपोर्ट करता है। पतले बेजल्‍स के जरिए डिजाइन के लेवल पर भी टीवी को उम्‍दा दिखाने की कोशिश की गई है। iFFALCON S53 टीवी में 24W साउंड आउटपुट मिलता है, जो इस रेंज में अमूमन ही दिया जाता है।  

जानकारी के अनुसार, iFFALCON S53 TV की कीमत भारत में 12,999 रुपये रखी गई है। इसे फ्लिपकार्ट और एमेजॉन से खरीदा जा सकता है। क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 1 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट भी मिल जाएगा। 

बात करें इस टीवी की खूबियों की, तो iFFALCON S53 को 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस टीवी में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है। यह टीवी एंड्रॉयड टीवी 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट दिया गया है। ओटीटी का अनुभव चाहने वालों के लिए iFFALCON S53 बेहतरीन हो सकता है, क्‍योंकि इसमें  नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार जैसे ऐप्‍स बिल्‍ट-इन आते हैं। 

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के मामले में भी iFFALCON S53 को बाकी ब्रैंड्स की टक्‍कर का बनाया गया है। इस स्‍मार्टटीवी में डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5 का सपोर्ट है। 2 एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं। एक यूएसबी पोर्ट मिलता है। इस टीवी का रिमोट वॉइस-इने‍बल्‍ड है यानी बोलकर ही कमांड दी जा सकती हैं। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

73.7 mm x 719.9 mm x 719.9 mm

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

4K
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.