Huawei Smart TV V5 98 इंच सुपर MiniLED 4K डिस्प्ले, HarmonyOS 4 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Huawei Smart TV V5 में 98 इंच की Super MiniLED Ultra HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अगस्त 2024 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Smart TV V5 की कीमत 36,999 युआन (लगभग 4,33,689 रुपये) है।
  • Huawei Smart TV V5 में 98 इंच की Super MiniLED Ultra HD डिस्प्ले है।
  • Huawei Smart TV V5 में 6GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Huawei Smart TV V5 में 98 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने चीन में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्मार्ट टीवी Huawei Smart TV V5 98 इंच पेश किया है। नया मॉडल मौजूदा 75 इंच और 85 इंच वेरिएंट के साथ शामिल हो गया है। यह टीवी यूजर्स को एक बड़ी स्क्रीन पर विजुअल प्रदान करता है। यह टीवी वर्तमान में VMall पर उपलब्ध है। यहां हम आपको Huawei Smart TV V5  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Smart TV V5 Price


Huawei Smart TV V5 की कीमत 36,999 युआन (लगभग 4,33,689 रुपये) है, लेकिन 31 अगस्त तक डिस्काउंट के साथ 34,999 युआन (लगभग 4,10,275 रुपये) हो गई है। Huawei Smart TV V5 वर्तमान में VMall पर उपलब्ध है। 


Huawei Smart TV V5 Specifications


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Huawei Smart TV V5 में 98 इंच की Super MiniLED Ultra HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2000 पीक ब्राइटनेस, 750 निट्स ब्राइटनेस और 95% DCI-P3 कलर गेमट है। यह कंट्रास्ट बढ़ाने के लिए डायरेक्ट बैकलाइट को डाउन करता है। टीवी वाइब्रेंट और डिटेल्ड विजुअल प्रदान करता है। स्मार्ट टीवी Huawei के Honghu Swan 900 चिप पर काम करता है, जिसे HarmonyOS 4 के साथ जोड़ा गया है। इसमें 6GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए अतिरिक्त कंपोनेंट के साथ ऑडियो को ड्यूल-ड्राइवर स्पीकर सिस्टम से कंट्रोल किया जाता है।

Huawei का नया वायरलेस रिमोट कंट्रोल बेहतर नेविगेशन और कंट्रोल प्रदान करता है। टीवी में कंटेंट ड्यूरेशन कंट्रोल, सीटिंग पोस्चर और डिस्टेंस रिमाइंडर और आई प्रोटेक्शन जैसे AI फीचर्स भी शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में एचडीएमआई 2.0, एचडीएमआई 2.1, यूएसबी पोर्ट, ईथरनेट और वॉयस इनपुट और वीडियो कॉलिंग कैपेसिटी वाला एक एआई कैमरा शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी चौड़ाई 2176.2, लंबाई 1256, मोटाई 65 मिमी और स्टैंड के बिना वजन 63 किलोग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार
  2. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  3. Xiaomi 17T, 17T Pro के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा, जानें सबकुछ
  4. iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  2. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  4. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  5. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  6. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
  7. फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!
  8. OnePlus Pad 4 की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  9. iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी लिमिटेड ऑफर! कैशबैक और कूपन से हुआ ₹10 हजार सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.