75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू

Hisense ने फेस्टिव सीजन के लिए अपने चुनिंदा टीवी पर खास ऑफर पेश किए हैं। ग्राहकों को 40% तक छूट और 50,000 रुपये तक कैशबैक मिलेगा। कीमत 24,749 रुपये से शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2026 08:37 IST
ख़ास बातें
  • ₹24,749 से शुरू हुई Hisense TV की कीमत
  • 40% तक छूट और ₹50 हजार तक कैशबैक
  • बिना डाउन पेमेंट और बिना ब्याज वाली EMI का ऑप्शन

Hisense के टीवी पर फेस्टिव सीजन में 40% तक छूट और 50,000 रुपये तक कैशबैक का फायदा मिलेगा

Photo Credit: Hisense

फेस्टिव सीजन में अगर आप घर के लिए नया TV खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Hisense ने अपने ग्राहकों के लिए कई खास ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी ने Amazon Great Indian Festival 2026 और Flipkart Big Billion Days 2026 के दौरान अपने चुनिंदा टीवी पर 40% तक का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। इसके अलावा ग्राहकों को ₹50,000 तक कैशबैक, बिना डाउन पेमेंट और बिना ब्याज वाली EMI का फायदा भी मिल सकता है। Hisense के टीवी की कीमत इस दौरान 24,749 रुपये से शुरू होगी। कंपनी ने अलग-अलग स्क्रीन साइज और डिस्प्ले तकनीक वाले मॉडल पर ये फायदे पेश किए हैं।

Hisense के फेस्टिव पोर्टफोलियो में अलग-अलग कीमत और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाले कई TV शामिल हैं। सबसे कम कीमत वाला Hisense 4K LED E6S है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹24,749 रखी गई है। इसके बाद 4K QLED E75Q की कीमत 29,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं ज्यादा प्रीमियम डिस्प्ले चाहने वाले ग्राहकों के लिए MiniLED E8S 57,990 रुपये से और RGB MiniLED UR8S 1,19,990 रुपये से शुरू होता है।

Hisense के मुताबिक फेस्टिव सेल के दौरान चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 40% तक की सीधी छूट मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को 50,000 रुपये तक कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है। कंपनी ने बिना डाउन पेमेंट और बिना ब्याज वाली EMI का ऑप्शन भी दिया है। कुछ प्रोडक्ट्स पर दो साल तक की वारंटी का फायदा भी मिलेगा। हालांकि, सभी ऑफर हर मॉडल या हर स्क्रीन साइज पर लागू नहीं होंगे। ये प्रोडक्ट्स की उपलब्धता और संबंधित ऑफर की टर्म्स पर निर्भर करेंगे।

Hisense के अलावा कंपनी ने अपने Toshiba TVs के लिए भी फेस्टिव पेशकश की है। MiniLED Z670SP की शुरुआती कीमत 64,990 रुपये है, जबकि Mini Dimming Z570SP 54,990 रुपये से शुरू होता है।

Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर 2026 से हो रही है। वहीं Flipkart Big Billion Days 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर 2026 से होगी, जबकि पात्र ग्राहकों को 8 अक्टूबर से शुरुआती खरीदारी का मौका मिलेगा। Hisense के ये टीवी Amazon और Flipkart के अलावा Reliance Digital के जरिए भी खरीदे जा सकेंगे।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.