10 हजार रुपये से सस्ता मिल रहा Hisense का यह QLED Google TV, जानें पूरा ऑफर

चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर टीवी के साथ 1500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 11:52 IST
ख़ास बातें
  • Hisense के इस टीवी में QLED स्क्रीन के साथ हाई रिजॉल्यूशन दिया गया है।
  • कुल मिलाकर टीवी की प्रभावी कीमत केवल 9,500 रुपये के लगभग रह जाती है।
  • टीवी को खरीदते समय कंपनी ने कूपन ऑफर भी दिया है।

Hisense के स्मार्ट TV पर Amazon धांसू डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

Hisense के स्मार्ट TV पर Amazon धांसू डिस्काउंट ऑफर दे रही है। कंपनी का यह टीवी Hisense 80cm E5Q Series का HD Ready स्मार्ट टीवी है। यह एक QLED टीवी है जिसमें Google TV का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इस टीवी की कीमत में भारी कटौती की है। यह बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है जिसमें 56% तक इसकी कीमत कम कर दी गई है। आप इस टीवी को 10 हजार रुपये से भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं Amazon के धांसू ऑफर की पूरी डिटेल। 

Hisense 80cm E5Q सीरीज के QLED टीवी को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। कंपनी ने इस टीवी को भारी छूट के साथ लिस्ट किया है। Amazon टीवी की खरीद पर 56% की छूट दे रही है। सीधे डिस्काउंट के बाद टीवी को 11,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि इसका MRP 25,999 है। लेकिन इससे भी सस्ते में इसे खरीदा जा सकता है। 

टीवी को खरीदते समय कंपनी ने कूपन ऑफर भी दिया है। 500 रुपये का कूपन आप इस पर लागू कर सकते हैं। साथ ही बैंक ऑफर भी है। चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर टीवी के साथ 1500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। यानी कुल मिलाकर टीवी की प्रभावी कीमत केवल 9,500 रुपये के लगभग रह जाती है। 

Hisense के इस टीवी में QLED रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और 178 डिग्री वाइड एंगल व्यू दिया गया है। 330 निट्स की ब्राइटनेस को यह सपोर्ट करता है। टीवी में 3 HDMI पोर्ट मिलते हैं। इसमें 2 USB 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। यह बिल्ट-इन WiFi के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है। Ethernet RJ45 पोर्ट भी इसमें मिल जाता है। साउंड के लिए टीवी में 30W के स्पीकर हैं। यह Dolby Audio को सपोर्ट करता है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। Netflix, YouTube, Prime Video, Hotstar, SonyLiv, Hungama, JioCinema, Zee5, Eros Now जैसे ऐप्स का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला iQOO का जबरदस्त स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  4. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  5. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  6. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  7. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  8. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.