43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 75 इंच के TV Hisense ने भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

इसमें Google TV का फीचर है जो यूजर की प्राथमिकता के आधार पर कंटेंट दिखाता है।

विज्ञापन
Apoorva Sinha, अपडेटेड: 21 जुलाई 2022 19:03 IST
ख़ास बातें
  • टीवी को Amazon की Amazon Prime Day 2022 सेल में खरीदा जा सकता है
  • TV में एक यूनीक रिमोट फाइंडर फीचर भी दिया गया है
  • इसमें इनबिल्ट क्रोमकास्ट, Apple AirPlay और Apple Home Kit का सपोर्ट भी है

Hisense A6Hसीरीज के टीवी की कीमत 29,990 रुपये से शुरू है।

Hisense A6H सीरीज का 4K Google TV भारत में कंपनी ने पेश कर दिया है। इस टीवी को चार साइज- 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 75 इंच में लॉन्च किया जाएगा। टीवी में एक खास फीचर रिमोट फाइंडर का भी दिया गया है, जो कि टीवी का रिमोट गुम जाने पर ढूंढने में काम आता है। इसके अलावा टीवी में फार फील्ड वॉइस कंट्रोल फीचर भी दिया गया है, जिससे कि टीवी को बिना रिमोट की सहायता के केवल आवाज से कमांड देकर भी ऑपरेट किया जा सकता है। 
 

Hisense A6H Series price in India, availability

Hisense A6Hसीरीज के टीवी की कीमत 29,990 रुपये से शुरू है। टीवी को Amazon की Amazon Prime Day 2022 सेल में खरीदा जा सकता है जिसकी शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है। सीमित समय के लिए कंपनी टीवी के साथ 3 साल की वॉरंटी का ऑफर भी दे रही है।   

Hisense A6H Series specifications, features

जैसा कि पहले बताया गया है टीवी को चार साइज- 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 75 इंच में खरीदा जा सकता है। इसमें 4K रेजॉल्यूशन के साथ फ्लोटिंग डिस्प्ले दिया गया है और बेजल लैस डिजाइन है। इसमें Google TV का फीचर है जो यूजर की प्राथमिकता के आधार पर कंटेंट दिखाता है। आप अपने फेवरेट कंटेंट को वॉचलिस्ट में जोड़ भी सकते हैं। टीवी में इनबिल्ट क्रोमकास्ट, Apple AirPlay और Apple Home Kit का सपोर्ट भी दिया गया है। Hisense A6H सीरीज फार फील्ड वॉइस कंट्रोल फीचर के साथ आती है जिससे टीवी को वॉइस कमांड की मदद से ऑपरेट किया जा सकता है। 
Advertisement

इसके अलावा Hisense A6H Series 4K Google TV में एक यूनीक रिमोट फाइंडर फीचर भी दिया गया है। इस फीचर की मदद से घर में गुम हो जाने वाले रिमोट को ढूंढा जा सकता है। Hisense A6H Series में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा टीवी में गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी सपोर्ट भी दिया गया है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.