65 इंच का 4K डिस्प्ले वाला Haier OLED Pro TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

टीवी में 30W के स्टीरिओ स्पीकर्स दिए गए हैं जिनके साथ Dolby Atmos का सपोर्ट है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 12 मार्च 2022 14:41 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में 30W के स्टीरिओ स्पीकर्स हैं जिनके साथ Dolby Atmos का सपोर्ट है।
  • Haier OLED Pro TV में 65 इंच की 4K OLED डिस्प्ले है।
  • इसमें 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

टीवी में डॉल्बी विजन और एचडीआर का सपोर्ट दिया गया है।

Haier ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टटीवी Haier OLED Pro TV लॉन्च किया है। इसमें 65 इंच की 4K OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज का है। टीवी में बेजल-लेस डिजाइन दिया गया है। इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos का भी सपोर्ट दिया गया है। इस टीवी में वॉयस असिस्टेंट कमांड और हैंड्स फ्री कंट्रोल के लिए फार-फील्ड माइक्रोफोन का सपोर्ट है। कंपनी ने इसमें क्रॉमकास्ट सपोर्ट भी दिया है। यह ऑटो लो-लेटेंसी मोड के साथ आता है जिससे गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाती है।
 

Haier OLED Pro TV price in India, availability

Haier OLED Pro TV की भारत में कीमत 2,39,990 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यह इसका इंट्रोडक्ट्री प्राइस है जबकि इस एंड्रॉयड टीवी का एमआरपी 4,50,000 रुपये दिया गया है। कंपनी के अनुसार, टीवी को देश के कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। 
 

Haier OLED Pro TV specifications, features

Haier का यह लेटेस्ट स्मार्टटीवी 65 इंच की 4K (3,840x2,160 पिक्सल) वाली OLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। टीवी में डॉल्बी विजन और एचडीआर का सपोर्ट भी दिया गया है। यह टीवी Android TV 10 पर चलता है। गेम्स और एंटरटेनमेंट ऐप्स के लिए इसमें Google Play स्टोर का सपोर्ट दिया गया है। 

इसकी साउंड की बात करें तो टीवी में 30W के स्टीरिओ स्पीकर्स दिए गए हैं जिनके साथ Dolby Atmos का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने टीवी में Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट और एक CI कार्ड स्लॉट दिया है। टीवी में इनबिल्ट Chromecast मिलता है और यह ब्लूटूथ वाले वॉयस रिमोट के साथ आता है। रिमोट में YouTube और Netflix के लिए वन-टच बटन दिया गया है। 
Advertisement

Haier OLED Pro TV में मोशन एस्टिमेशन और मोशन कंपेंसेशन (MEMC) टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। इससे यह मोशन ब्लर को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें गेमिंग संबंधित फीचर्स जैसे डायनेमिक एचडीआर, वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR), eARC और ALLM सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी के डायमेंशन 1,447x69x834mm और वजन 23.2 किलोग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

स्क्रीन टाइप

OLED

डाइमेंशन

1447x69x834

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.