‘Flipkart इलेक्ट्रॉनिक्स डे’ सेल 23 फरवरी से, इन स्‍मार्ट TV और वॉशिंग मशीन पर भारी डिस्काउंट

सेल में TV, वॉशिंग मशीन और बाकी इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर बड़े डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 22 फरवरी 2022 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Blaupunkt स्मार्ट टीवी पर 3,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है
  • Thomson स्मार्ट टीवी पर फ्लिपकार्ट 5,000 रुपये तक की छूट दे रहा है
  • वॉशिंग मशीनों को 1500 रुपये तक की छूट के साथ ऑफर किया जाएगा

इस सेल में Blaupunkt स्मार्ट टीवी पर 3,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स डे सेल (Flipkart Electronics Day sale) 23 फरवरी यानी कल से शुरू हो रही है। इस सेल के तहत फ्लिपकार्ट पर Blaupunkt और Thomson के स्मार्ट टीवी पर बड़ी छूट ऑफर की जा रही है। इस सेल में थॉमसन (Thomson) वॉशिंग मशीन पर भी छूट मिल रही है। Blaupunkt स्मार्ट टीवी को ICICI बैंक कार्ड से खरीदने पर एडिशनल 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। पिछले हफ्ते फ्लिपकार्ट ने एक नया सेल बैक प्रोग्राम भी लॉन्च किया था। इसके तहत कस्‍टमर्स अपना यूज किया हुआ स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बेच सकते हैं। 

फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स डे सेल बुधवार (23 फरवरी) से शुरू होकर सोमवार (28 फरवरी) तक चलेगी। इस सेल में TV, वॉशिंग मशीन और बाकी इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर बड़े डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी।
 

फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स डे सेल में स्मार्ट टीवी पर छूट

फ्लिपकार्ट की इस सेल में Blaupunkt स्मार्ट टीवी पर 3,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। सेल में 32 इंच का Blaupunkt साइबरसाउंड स्मार्ट टीवी 12,999 रुपये में पेश किया जाएगा। इसके नॉर्मल प्राइस 13,999 रुपये हैं। वहीं, फुल-एचडी डिस्प्ले और 40W स्पीकर वाला Blaupunkt CyberSound 42-इंच स्मार्ट टीवी 19,999 रुपये में उपलब्‍ध होगा। इसकी सामान्य कीमत 21,999 है। इसी तरह, 43-इंच वाला Blaupunkt CyberSound स्मार्ट टीवी 27,999 रुपये में ऑफर किया जाएगा, जो इसकी कीमत 30,999 से तीन हजार रुपये कम है। 

इस सेल में Thomson स्मार्ट टीवी पर फ्लिपकार्ट 5,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। यह छूट Thomson Path, Oath Pro और Oath Pro Max स्मार्ट टीवी रेंज के लिए देखने को मिलेगी। 
Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक्स डे सेल के दौरान फ्लिपकार्ट की ओर से Thomson की सेमी और फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा। डील के तहत इन वॉशिंग मशीनों को 1500 रुपये तक की छूट के साथ ऑफर किया जाएगा। 

हाल ही में फ्लिपकार्ट ने सेल बैक प्रोग्राम का भी ऐलान किया है। इसके तहत यूजर्स अपने पुराने स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं। शुरुआत में यह प्रोग्राम स्मार्टफोन के साथ शुरू होगा और जल्‍द इसमें उन प्रोडक्‍ट्स को भी जोड़ा जाएगा, जिन्‍हें फ्लिपकार्ट पर बेचा जाता है। जाहिर तौर पर इससे यूजर्स को अपने पुराने प्रोडक्‍ट्स बेचने के लिए एक भरोसेमंद प्‍लेटफॉर्म मिलेगा। यूजर्स को उनके प्रोडक्‍ट की सही कीमत भी मिलने की उम्‍मीद जताई जानी चाहिए।  
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

735mm x 440mm x 90mm

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.