65 इंच 4K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ Daiwa Smart TV लॉन्च, सस्ते में घर बन जाएगा मिनी सिनेमा

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो इस टीवी की कीमत 56,999 रुपये रखी गई है। यह प्रोडक्ट फिलहाल सिर्फ एक ब्लैक कलर ऑप्शन में Daiwa की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by Dhruv Raghav, Edited by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 सितंबर 2022 17:33 IST
ख़ास बातें
  • Daiwa ने भारत में नया 65 इंच का टीवी लॉन्च कर दिया है।
  • Daiwa का यह Smart TV एलजी के webOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  • इस टीवी की कीमत 56,999 रुपये रखी गई है।

Daiwa D65U1WOS में 65 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Daiwa

Daiwa ने भारत में नया 65 इंच का टीवी लॉन्च कर दिया है। इस टीवी का मॉडल नंबर D65U1WOS है और यह LG के webOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह 65 इंच DLED डिस्प्ले के साथ 4K रेजोल्यूशन, 6:09 आस्पेक्ट रेशियो और 60Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह USB 2.0 पोर्ट्स और 3 HDMI 2.0 पोर्ट्स के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए, इसमें ड्यूल-बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ v5 सपोर्ट मिलता है। इसमें 20W के स्पीकर सेटअप के साथ डॉल्बी ऑडियो मौजूद है। Daiwa का नया स्मार्ट टीवी ThinQ AI और Alexa के बिल्ट-इन सपोर्ट के साथ आता है। 
 

Daiwa D65U1WOS स्मार्ट टीवी भारत में कीमत और उपलब्धता:


कीमत और उपलब्धता की बात करें तो इस टीवी की कीमत 56,999 रुपये रखी गई है। यह प्रोडक्ट फिलहाल सिर्फ एक ब्लैक कलर ऑप्शन में Daiwa की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। उपभोक्ताओं के पास इसे 3 महीने और 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदने का विकल्प भी मौजूद है। कंपनी का कहना है की वो टीवी पर 1 साल की वारंटी के साथ पैनल पर 1 साल की अतिरिक्त वारंटी ऑफर करती है। 
 

Daiwa D65U1WOS स्मार्ट टीवी स्पेसिफिकेशन्स:


स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Daiwa का यह Smart TV एलजी के webOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह 65 इंच DLED डिस्प्ले, 4K रिजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट, 16:09 आस्पेक्ट रेश्यो, HDR10 और 1000000:1 कंट्रास्ट रेश्यो के साथ आता है। इसमें 1.5GB रैम और 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। नया Daiwa TV ड्यूल-बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ v5 कनेक्टिविटी ऑफर करता है। 
Advertisement

स्मार्ट टीवी में क्वैड कोर ARM CA55 SoC के साथ Mali G31 MP2 GPU दिया गया है। इसमें मैजिक रिमोट, ThinQ AI, एलेक्सा बिल्ट-इन, एयर माउस, क्लिक व्हील और इंटेलीजेंट एडिट ऑप्शंस भी मिलते हैं। Daiwa D65U1WOS smart TV में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार, Zee5, सोनीLIV समेत कई एप्स प्री-इंस्टाल्ड आती हैं। इसमें डॉल्बी ऑडियो के साथ 20W का स्पीकर सेटअप मिलता है। बॉक्स में, कंपनी टेबल स्टैंड, रिमोट, 2 डबल-ए बैटरीज और एक वॉल माउन्ट देती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Daiwa D65U1WOS, Daiwa, Smart TV
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.