Budget 2023: Rs. 3 हजार तक सस्ते होंगे TV, जानें वित्त मंत्री ने क्या कहा?

LED TV सेट के बनने में लगने वाली लागत में ओपन सेल पैनल का हिस्सा 60-70 प्रतिशत से अधिक होता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 फरवरी 2023 21:49 IST
ख़ास बातें
  • स्थानीय रूप से निर्मित टेलीविजन सेट 3,000 रुपये तक सस्ते होंगे
  • इंपोर्ट होने वाले पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी (BCD) को 2.5 प्रतिशत किया गया
  • इससे पहले इन पार्ट्स पर 5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगती थी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट पेश करते हुए बताया कि इंपोर्ट होने वाले पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी (BCD) को 5 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत किया जाएगा, जिससे स्थानीय रूप से निर्मित टेलीविजन सेट 3,000 रुपये तक सस्ते हो जाएंगे। इस इंडस्ट्री के जुड़े कुछ खिलाड़ियों का कथित तौर पर कहना है कि इस फैसले के बाद ओपन सेल के पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी में कमी से टीवी की कीमत में प्रभावी रूप से लगभग 5 प्रतिशत की कमी करने में मदद मिलेगी।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, LED TV सेट के बनने में लगने वाली लागत में ओपन सेल पैनल का हिस्सा 60-70 प्रतिशत से अधिक होता है। ज्यादातर टीवी निर्माता इन पैनलों का इंपोर्ट करते हैं। इस तरह यदि टीवी की लागत का इतना बड़ा हिस्सा लेने वाला पार्ट सस्ता होगा, तो निश्चित तौर पर आने वाले समय में हम टीवी की कीमतों के कम होने की उम्मीद करते हैं।
Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, "टेलीविजन के निर्माण में मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने के लिए, मैं टीवी पैनल के ओपन सेल के हिस्सों पर मूल सीमा शुल्क को घटाकर 2.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव करती हूं।" कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (CEAMA) के अध्यक्ष एरिक ब्रगेंजा ने कहा कि इस कदम से घरेलू मूल्यवर्धन और क्षेत्र के विकास को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

रिपोर्ट बताती है कि भारतीय बाजार के लिए Blaupunkt, Thomson, Kodak और White-Westinghouse सहित अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लाइसेंस रखने वाली कंपनी सुपर प्लास्ट्रॉनिक (Super Plastronic) का कहना है कि कस्टम ड्यूटी में 2.5 प्रतिशत की कमी से टीवी सेट की अंतिम कीमत में 5 प्रतिशत की कमी आएगी।
Advertisement

वहीं, SPPL के CEO और फाउंडर अवनीत सिंह मारवा ने इस मौके पर कहा, "ओपन सेल पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 प्रतिशत करने का भारत सरकार का स्वागत योग्य कदम है, हम इसका लाभ ग्राहकों को देंगे। बड़ी स्क्रीन पर टेलीविजन की कीमत 3,000 रुपये तक कम हो सकती है।"
Advertisement

वहीं, Sony, Panasonic जैसे ब्रांड्स ने भी बजट में जोड़े गए इस फैसले का स्वागत किया और इशारा दिया है कि इस फैसले के बाद, टेलीविजन की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Budget 2023, Budget 2023 TV CHeaper
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.