75W पावर वाला स्पीकर Blaupunkt Atomik OMG लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, IPX6 रेटिंग से लैस, जानें कीमत

Blaupunkt Atomik OMG स्पीकर में 7200mAh की बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 फरवरी 2025 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Blaupunkt Atomik OMG स्पीकर में 75W की साउंड आउटपुट देने वाला वूफर लगा है
  • यह एक बार के चार्ज में 12 घंटे तक चल सकता है।
  • इस स्पीकर में बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिया गया है।

Blaupunkt Atomik OMG स्पीकर एक बार के चार्ज में 12 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है।

Photo Credit: Amazon

Blaupunkt ने अपना नया स्पीकर Atomik OMG लॉन्च किया है। यह स्पीकर हाई आउटपुट ऑडियो से लैस है। इसमें 75W की पावर दी गई है और 360 डिग्री डिजाइन है। स्पीकर में 7200mAh की बैटरी लगी है। यह एक बार के चार्ज में 12 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 दिया गया है। कंपनी ने स्पीकर IPX6 रेट किया है जो कि इसे धूल और पानी से बचाव प्रदान करता है। आइए जानते हैं इस स्पीकर की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Blaupunkt Atomik OMG Price

Blaupunkt Atomik OMG को कंपनी ने 9,999 रुपये में लिस्ट किया है, लेकिन इसे इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह ब्लूटूथ स्पीकर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा यह खरीद के लिए Amazon.in पर भी उपलब्ध है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। स्पीकर को ब्लैक फिनिश में लॉन्च किया गया है।
 

Blaupunkt Atomik OMG Specifications

Blaupunkt Atomik OMG स्पीकर में 75W की साउंड आउटपुट देने वाला वूफर लगा है। इसमें 360 डिग्री डिजाइन है जो इसे फ्लेक्सिबल प्लेसमेंट के लिए उपयुक्त बनाता है। स्पीकर का डिजाइन सिलेंडर शेप में होने की वजह से इसे वर्टीकल, हॉरिजॉन्टल या सस्पेंडेड पोजीशन में रखा जा सकता है। इसमें नियॉन लाइटिंग सिस्टम लगा है जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर कलर पैटर्न पैदा करता है। 

Blaupunkt Atomik OMG स्पीकर में 7200mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार इसमें 1800mAh के चार सैल लगे हैं। यह एक बार के चार्ज में 12 घंटे तक चल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए स्पीकर में ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें TF कार्ड, USB, Aux इनपुट, और TWS पेअरिंग फीचर भी है। इस स्पीकर में बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिया गया है जिससे इसमें कॉलिंग सपोर्ट भी मिल जाता है। इसके अलावा फिजिकल कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
  2. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  3. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  3. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  4. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  6. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  7. A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
  8. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  9. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
  10. असली वेबसाइट पर नकली नंबर: कैसे एक क्लिक से आपका बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.