Google Doodle: दुनिया को सॉफ्ट कॉन्टेक्ट लेंस देने वाले Otto Wichterle को समर्पित है आज का डूडल

Google का आज का Doodle चेक केमिस्ट Otto Wichterle को समर्पित है, जिन्हें सॉफ्ट कॉन्टेक्ट लेंस के आविष्कार के लिए जाना जाता है। आज ओटो विख्तर्ले की 108वीं जयंती है, उनका जन्म 27 अक्टूबर 1913 को हुआ था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2021 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Google का आज का Doodle चेक केमिस्ट Otto Wichterle को समर्पित है
  • उनका जन्म 27 अक्टूबर 1913 को हुआ था
  • डूडल में Google के O को आंखों के रूप में प्रदर्शित किया गया है
Google का आज का Doodle चेक केमिस्ट Otto Wichterle को समर्पित है, जिन्हें सॉफ्ट कॉन्टेक्ट लेंस के आविष्कार के लिए जाना जाता है। आज ओटो विख्तर्ले की 108वीं जयंती है, उनका जन्म 27 अक्टूबर 1913 को हुआ था। ओटो विख्तर्ले अपनी युवावस्था से ही विज्ञान प्रेमी थे, जिन्होंने 1936 में प्राग इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) से जैविक रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। सन् 1950 के दौरान उन्होंने आंखों के प्रत्यारोपण के लिए एक सोखने वाला और ट्रांसपेरेंट जेल बनाकर तैयार किया, जिसे आज के समय में कॉन्टेक्ट लेंस के रूप में जाना जाता है।

आज सुबह जैसे ही आप कुछ सर्च करने के लिए अपने डिवाइस पर Google ओपन करेगे, तो आपको Otto Wichterle को समर्पित यह खास डूडल नज़र आएगा। डूडल में ओटो विख्तर्ले को आप लैब में देख सकते हैं, जिनके हाथ में कॉन्टेक्ट लेंस दिखाया गया है। वहीं, डूडल में Google के O को आंखों के रूप में प्रदर्शित किया गया है।

जैसे कि हमने बताया आज ओटो विख्तर्ले 108वीं जयंती है, जिसके मौके पर गूगल ने उन्हें खास करते हुए खास डूडल पेश किया है। उनका जन्म 27 अक्टूबर 1913 को चेक गणराज्य के प्रोस्टेजोव में हुआ था। उन्होंने Wolker Grammar School से अपनी स्कूलिंग की थी। 1936 में प्राग इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) से जैविक रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। बता दें, ओटो खुद एक चश्मा पहनने वाले शख्स से जिन्होंने पहला सॉफ्ट कॉन्टेक्ट लेंस DIY तरीके से बनाकर तैयार किया था।

ओटो विख्तर्ले को सॉफ्ट कॉन्टेक्ट लेंस बनाने के लिए तो जाना ही जाता है, इसके अलावा उन्होंने "स्मार्ट" बायोमैटिरियल्स जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों की भी शुरुआत की थी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Doodle, Otto Wichterle Google doodle
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.