Google Doodle: दुनिया को Typhus महामारी के खिलाफ पहली वैक्सीन देने वाले Rudolf Weigl को समर्पित आज का डूडल

रूडोल्फ़ वेइगल (Rudolf Weigl's 138st Birthday Google Doodle) ने सबसे पुरानी महामारी टाइफस के खिलाफ दुनिया को पहली इफेक्टिव वैक्सीन प्रदान की थी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 सितंबर 2021 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Rudolf Weig की आज 138वीं जयंती है
  • रूडोल्फ़ वेइगल टाइफस महामारी के खिलाफ इजाद की थी पहली वैक्सिन
  • रूडोल्फ़ वेइगल का जन्म आज के दिन 2 सितंबर 1883 में हुआ था
इस वक्त जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है, उस दौरान Google ने अपना आज का Doodle एक खास शख्सियत को समर्पित किया है। दरअसल, आज 2 सितंबर 2021 का गूगल डूडल पोलिश आविष्कारक, डॉक्टर और इम्यूनोलॉजिस्ट रूडोल्फ़ वेइगल को समर्पित है, आज उनकी 139वीं जयंती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रूडोल्फ़ वेइगल (Rudolf Weigl's 138st Birthday Google Doodle) ने सबसे पुरानी महामारी Typhus के खिलाफ दुनिया को पहली इफेक्टिव वैक्सीन प्रदान की थी।  

आज 2 सितंबर 2021 को आप जैसे ही Google सर्च पेज खोलेंगे, तो आपको Rudolf Weigl को समर्पित खास Doodle नज़र आएगा। इस डूडल में आप रूडोल्फ़ वेइगल को लैब के अंदर कुछ शोध करते हुए देखेंगे, उन्हें हाथ में ग्लव्स पहने व टेस्ट -ट्यूब पकड़े हुए दिखाया गया है। साथ ही एक तरफ जूं का पोस्टर है, तो दूसरी तरह मानव शरीर का। वहीं, गूगल को लैब में रखे समान के रूप में प्रदर्शित किया गया है।  

रूडोल्फ़ वेइगल का जन्म 2 सितंबर 1883 को ऑस्ट्रो-हंगेरियन शहर Przerow- मॉर्डन डेज़ में Czech Republic में हुआ था। 1914 में उन्होंने biological sciences की पढ़ाई के लिए पोलैंड की Lwow University में एडमिशन लिया। पोलिश आर्मी में उन्हें बाद में Parasitologist (परजीवीविज्ञानिक) के तौर पर नियुक्त भी किया गया। उस वक्त पूर्वी यूरोप के लाखों लोग टाइफस नामक महामारी से ग्रस्त थे, जिसको जड़ से खत्म करने का निर्णय वेइगल द्वारा लिया गया।

वेइगल ने शोध में पाया कि यह संक्रमण शरीरिक जूँ के कारण फैलता है। सालों रिसर्च के बाद उन्होंने साल 1936 में सफलतापूर्वक इफेक्टिव वैक्सीन का इज़ाद किया।

आज रूडोल्फ़ वेइगल को एक उल्लेखनीय वैज्ञानिक और एक नायक के रूप में सराहा जाता है। उनके काम को दो नोबेल पुरस्कार नामांकन से सम्मानित किया गया है। जहां दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस महमारी से जूझ रही है, वहीं गूगल ने 2 सितंबर रूडोल्फ़ वेइगल के जन्मदिन के दिन महान वैज्ञानिक को अपने खास डूडल के जरिए याद किया।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google doodle, Rudolf Weigl doodle
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  3. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  4. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  5. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  6. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  7. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  3. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  4. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  6. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  7. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  8. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  9. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  10. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.