Google Doodle: ग्रीन टी की खोज करने वाली जापानी साइंटिस्ट को समर्पित है आज का डूडल

Goodle का आज का Doodle जापानी साइंटिस्ट मिशियो सुजिमुरा (Michiyo Tsujimura) को समर्पित है। आज मिशियो सुजिमुरा की 133वीं जयंती है, जिसके खास मौके पर गूगल ने उनको समर्पित अपना खास डूडल पेश किया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 सितंबर 2021 10:48 IST
ख़ास बातें
  • मिशियो सुजिमुरा को ग्रीन टी पर खोज करने के लिए जाना जाता है
  • मिशियो सुजिमुरा का जन्म 17 सिंतबर 1888 को जापान में हुआ था
  • आज मिशियो सुजिमुरा की 133वीं जयंती है
Goodle का आज का Doodle जापानी साइंटिस्ट मिशियो सुजिमुरा (Michiyo Tsujimura) को समर्पित है। आज मिशियो सुजिमुरा की 133वीं जयंती है, जिसके खास मौके पर गूगल ने उनको समर्पित अपना खास डूडल पेश किया है। इस गूगल डूडल में आप एक महिला वैज्ञानिक जो कि मिशियो हैं... उन्हें लैब में रिसर्च करते हुए देखेंगे। आपको बता दें, मिशियो सुजिमुरा ग्रीन टी पर खोज करने के लिए जाना जाता है। ग्रीन टी पर गहन अध्ययन के लिए उन्हें साल 1956 में जापान में कृषि विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

आज सुबह जैसे ही आप कुछ सर्च करने के लिए Google का होम पेज ओपन करेंगे, तो आपको मिशियो सुजिमुरा (Michiyo Tsujimura) को समर्पित गूगल का खास डूडल देखने को मिलेगा। इस डूडल में आप एक महिला वैज्ञानिक जो कि मिशियो हैं... उन्हें लैब में रिसर्च करते हुए देखेंगे। उनके साथ में एक ग्रीन टी का कप, सुखी ग्रीन टी और नोटपैड जैसी चीज़ों को दर्शाया गया है।

मिशियो सुजिमुरा का जन्म 17 सिंतबर 1888 को जापान में हुआ था। स्कूली शिक्षा खत्म होते ही उन्होंने फैसला कर लिया कि उन्हें एक साइंटिस्ट के रूप में अपना करियर बनाना है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने उन्होंने शिक्षिका के रूप में कुछ साल काम किए और फिर होक्काइडो इंपीरियल यूनिवर्सिटी की लेबोरेटरी में असिस्टेंट के रूप में काम किया।

इसके बाद उन्होंने एक अन्य लैब में काम शुरू किया, इस बार वह कृषि के एक डॉक्टर डॉ. उमेतारो सुजुकी के अंडर काम कर रही थी जिन्हें विटामिन बी 1 की खोज के लिए जाना जाता है। उनके अधीन काम करते हुए सुजिमुरा ने अपने असिस्टेंट सितारो मिउरा के साथ मिलकर विटामिन सी के प्राकृतिक स्त्रोत की खोज की, जो कि ग्रीन टी। इस शोध के बाद से ही अमेरिका में ग्रीन टी का निर्यात तेज़ी से बढ़ने लगा।

1932 में टोक्यो इम्पीरियल यूनिवर्सिटी से कृषि में डॉक्टरेट की उपाधि पाने वाली महिला बनीं। अपनी रिसर्च के अलावा, डॉ सुजिमुरा ने टोक्यो Women's Higher Normal School में Faculty of Home Economics की डीन बनकर शिक्षिका के रूप में इतिहास रचा था।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google doodle, Michiyo Tsujimura Google doodle
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  3. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  4. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  5. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  6. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  7. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  8. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  9. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  10. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.