PUBG का ऑप्शन Valheim सर्वाइवल गेम हिट, 16 दिनों में बिके 30 लाख से ज्यादा गेम्स, कीमत मात्र...

रिलीज़ होने के 16 दिनों के अंदर Valheim ने 30 लाख से ज्यादा कॉपी बेच दी हैं। इसके अलावा पोस्ट में कुछ अन्य  उपलब्धियां भी गिनाई गई हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 फरवरी 2021 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Valheim को 2 फरवरी को अर्ली एक्सेस के अंदर रिलीज़ किया गया था
  • रिलीज़ के 16 दिनों के अंदर गेम की 30 लाख कॉपी बिक चुकी हैं
  • गेम पिछले कुछ हफ्तों में PUBG और DOTA 2 से भी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है

Valheim को भारत में 529 रुपये में खरीदा जा सकता है

Valheim, एक वाइकिंग थीम वाला सर्वाइवल गेम जो पिछले कुछ हफ्तों से प्लेयर्स को बेहद पसंद आ रहा है। गेम की 3 मिलियन 30 लाख कॉपी मात्र 16 दिनों में बिक गई हैं। गेम के पब्लिशर Coffee Stain Publishing और डेवलपर Iron Gate AB ने खुद इस उपलब्धी की घोषणा स्टीम ब्लॉग के जरिए की है। Valheim फिलहाल अर्ली एक्सेस पर है और इसे 2 फरवरी को रिलीज़ किया गया था। मात्र 16 दिनों में 30 लाख कॉपी बेचना निश्चित तौर पर एक बड़ी उपलब्धी है। Steam Chart से पता चलता है कि न केवल इसकी कॉपी धड़ल्ले से बिक रही हैं, बल्कि गेम को सक्रिय तरीके से लाखों प्लेयर्स खेला भी जा रहा है।

Valheim के पब्लिशर Coffee Stain Publishing और डेवलपर Iron Gate AB ने स्टीम पर पोस्ट के जरिए घोषित किया है कि रिलीज़ होने के 16 दिनों के अंदर गेम ने 30 लाख से ज्यादा कॉपी बेच दी हैं। इसके अलावा पोस्ट में कुछ अन्य  उपलब्धियां भी गिनाई गई हैं। पिछले हफ्ते गेम को 60,000 से ज्यादा 'पॉजिटिव' रिव्यू मिलें। इतना ही नहीं, गेम इतने कम समय में Steam के 'Top 250' बेस्ट रिव्यूड गेम्स में शुमार हो गया है। खबर लिखते समय गेम 78वें नंबर पर था।
Advertisement

खबर लिखते समय Valheim का स्टीम चार्ट दिखाता है कि गेम को 89,755,781 घंटों से ज्यादा देखा जा चुका है।

SteamCharts के अनुसार, वाइकिंग-थीम वाला यह सर्वाइवल गेम कई मल्टीप्लेयर गेम्स की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय है। हैरानी होती है कि "Top Games (By Current Players)" चार्ट में Valheim Counter-Strike: Global Offensive और Dota 2 जैसे बेहद लोकप्रिय गेम्स के आसपास है। 
Advertisement

Valheim एक वाइकिंग थीम वाला सर्वाइवल गेम है, जिसे 2 फरवरी को स्टीम अर्ली एक्सेस पर जारी किया गया था। लॉन्च के दो हफ्तों के अंदर गेम की 20 लाख कॉपी बिक गई थी। ऑनलाइन पीसी गेम Steam के जरिए 529 रुपये में खरीदा जा सकता है। फिलहाल गेम केवल पीसी पर उपलब्ध है। Valheim ओपन-वर्ल्ड सर्वाइवल और क्राफ्टिंग गेम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.