गेमर्स ने खोला पब्लिशर्स के खिलाफ मोर्चा, जानें क्या है Stop Killing Games पिटीशन?

इस पहल पर Video Games Europe और अन्य बड़े गेम पब्लीशर नाराज दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जुलाई 2025 11:45 IST
ख़ास बातें
  • खरीदे गए गेम्स को सर्वर बंद कर बेकार करना गलत, EU में उठी कानूनी मांग
  • 1 मिलियन से ज्यादा गेमर्स ने पेटिशन साइन की
  • 1.4 मिलियन का मार्क पार होते ही यूरोपियन कमीशन को जवाब देना पड़ सकता है

Stop Killing Games ने EU में 1 मिलियन सिग्नेचर का बड़ा माइलस्टोन पार कर लिया है

Photo Credit: Unsplash/ Sigmund

"Stop Killing Games" एक यूरोपियन सिटीजन इनिशिएटिव है, जिसे YouTuber Ross Scott ने अप्रैल 2024 में शुरू किया था। इसका मकसद पब्लीशर्स द्वारा ऑनलाइन-ओनली गेम्स को सपोर्ट बंद करने पर रोक लगाना है, ताकि यूजर्स वह गेम भविष्य में भी खेल सकें। हाल ही में इसने EU में 1 मिलियन सिग्नेचर का बड़ा माइलस्टोन पार कर लिया है, जिससे अब यूरोपीय कमीशन इसके रिव्यू के लिए बाध्य हो सकता है।

इस कैंपेन के पीछे मुख्य तर्क यह है कि जब यूजर्स गेम खरीदते हैं, जो अक्सर एक “इन्वेंट होने वाला प्रोडक्ट” लगता है, तो उनके पास उस गेम तक एक्सेस होना चाहिए, भले ही ऑनलाइन सर्वर बंद हो जाएं। यह डिजिटल प्रीजरवेशन और कंज्यूमर राइट्स का मसला बन चुका है।
Advertisement

लेकिन इस पहल पर Video Games Europe और अन्य बड़े गेम पब्लीशर नाराज दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि हमेशा गेम्स को ऑनलाइन सपोर्ट करना काफी महंगा सौदा है। साथ ही, प्राइवेट सर्वर मॉडल से डेटा सिक्योरिटी, कंटेंट मॉडरेशन और IP लीगल लाइबिलिटी जैसे मुद्दों को जोखिम बढ़ सकता है और इससे डिवेलपर्स की क्रिएटिव आजादी भी लिमिट हो जाएगी।

हाल ही में Electronic Arts और BioWare ने बताया था कि 12 जनवरी 2026 को उनका ऑनलाइन गेम “Anthem” शटडाउन हो रहा है, जो सीधे इस कैंपेन का ताजा उदाहरण है। इस शटडाउन ने गेम प्रिजरवेशन और कंज्यूमर राइट्स पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
Advertisement
 

आगे क्या हो सकता है?

EU कार्रवाई ये सर्टिफाइड सिटीजन्स इनिशिएटिव EU कमीशन को नैतिक, कानूनी या पॉलिसी बदलाव की बात कहने के लिए बाध्य करता है। लेकिन अगर आवश्यक 1.4 मिलियन वैलिड सिग्नेचर नहीं मिलते, तो इसे पूरा मान्यता नहीं मिलेगी।

वहीं, Video Games Europe कह रहा है कि संभावित समाधान डिस्कशन के जरिये आ सकते हैं, लेकिन इसपर पासिफिकेशन नियम, डेटा सिक्योरिटी और कॉस्ट-बेनिफिट मॉडल का एनालेसिस होना चाहिए ।
Advertisement

फिलहाल कानून केवल EU + UK के अंदर प्रभावी होगा, लेकिन ग्लोबल मॉमेंटम के चलते अन्य देशों में भी नीतिगत बदलाव की संभावना बन रही है।
Advertisement
 

Stop Killing Games पेटिशन है क्या?

यह एक कंज्यूमर-ड्रिवन EU इनिशिएटिव है, जो गेम पब्लिशर को ऑनलाइन-ओनली गेम्स को बंद करने से रोकने की मांग करता है ताकि खरीदे गए गेम यूजर्स के पास रहे।

Stop Killing Games पिटीशन की शुरुआत कब और क्यों हुई थी?

अप्रैल 2024 में Ubisoft ने “The Crew” का सर्वर बंद किया था, जिससे यह विचार सामने आया कि डिजिटल गेम्स की समय सीमा खत्म नहीं होनी चाहिए।

Stop Killing Games पिटीशन को कितना सपोर्ट मिल चुका है?

EU में 1 मिलियन, यानी 10 लाख से ज्यादा सिग्नेचर मिल चुके हैं, UK में भी 100,000 पार हो चुके हैं, जिससे अब पॉलिसी पर चर्चा संभव है।

गेम पब्लिशर Stop Killing Games पिटीशन का विरोध क्यों कर रहे हैं?

गेम पब्लिशर कहते हैं कि ऑनलाइन सर्वर को हमेशा चलाए रखना महंगा, सिक्योरिटी रिस्क और डेवलपर की क्रिएटिव आजादी पर लगाम लगाना होगा।

क्या Stop Killing Games पिटीशन में कोई विभाजन है?

कुछ डेवेलपर्स कहते हैं कि केवल ऑफलाइन मोड या निजी सर्वर का ऑप्शन देना फैंस के लिहाज से जरूरी है, लेकिन पब्लिशर्स इसे निष्पादन में व्यावहारिक नहीं मानते।

क्या Stop Killing Games पिटीशन का असर सिर्फ EU/UK तक सीमित रहेगा?

हां, फिलहाल यह पहल EU और UK पॉलिसी तक सीमित है। लेकिन ग्लोबल मोमेंटम इसे अन्य देशों में भी लाने में मदद कर सकता है।

Stop Killing Games पिटीशन का अगला कदम क्या होगा?

July 31, 2025 तक EU सिटिजन पिटीशन पूरा हो जाएगा। उसके बाद European Commission को जवाब देना पड़ेगा, फिर संभावित बदलाव पर चर्चा होगी।

क्या मैं Stop Killing Games पिटीशन को सपोर्ट कर सकता हूं?

यदि आप EU नागरिक हैं, तो StopKillingGames.com पर जाकर पेटिशन साइन कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EU, Stop Killing Games, Stop Killing Games Petition
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.