PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 

Sony ने यह भी पुष्टि की है कि प्लेस्टेशन स्टोर की शुरुआत से GTA 6 सबसे अधिक प्री-ऑर्डर वाली गेम है। इस लोकप्रिय गेम के 19 नवंबर को लॉन्च से पहले इसे PS 5 और Xbox Series S/X पर प्री-लोड किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 नवंबर 2026 21:33 IST
ख़ास बातें
  • इस गेमिंग कंसोल को नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था
  • PS5 ने 10 नवंबर को सेल्स का यह बड़ा आंकड़ा पार किया है
  • Sony के लिए PS 2 सबसे अधिक बिक्री वाला गेमिंग कंसोल रहा है

Sony के लिए PS 2 सबसे अधिक बिक्री वाला गेमिंग कंसोल रहा है

Photo Credit: Sony

जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Sony के प्लेस्टेशन 5 की सेल्स ने 10 करोड़ यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गेमिंग कंसोल को नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। PS 5 को यह उपलब्धि हासिल करने में छह वर्ष लगे हैं। Grand Theft Auto 6 के 19 नवंबर को रिलीज से पहले PS 5 की डिमांड में तेजी आई है। Sony ने बताया है कि प्लेस्टेशन स्टोर की शुरुआत से GTA 6 सबसे अधिक प्री-ऑर्डर वाली गेम बन गई है। 

Sony ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि PS5 ने 10 नवंबर को सेल्स का यह बड़ा आंकड़ा पार किया है। इस गेमिंग कंसोल के पिछले वर्जन PS 4 ने जून, 2019 में 10 करोड़ यूनिट्स की सेल्स हासिल की थी। PS 4 की कुल बिक्री 11.7 करोड़ यूनिट्स से अधिक हो गई है। PS 5 की सेल्स भी 1994 में रिलीज किए गए पहले PlayStation की बिक्री के निकट पहुंच गई है। Sony के पहले प्लेस्टेशन की 10.2 करोड़ यूनिट्स से अधिक की सेल्स हुई थी। हालांकि, Sony के लिए PS 2 सबसे अधिक बिक्री वाला गेमिंग कंसोल रहा है। इस प्लेस्टेशन की 16 करोड़ यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है। 

Advertisement

Grand Theft Auto 6 के लॉन्च से पहले PS 5 की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। Sony ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के रिजल्ट में बताया था कि 30 सितंबर तक PS 5 की लगभग 9.79 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसके बाद से इस गेमिंग कंसोल की 21 लाख से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। Sony ने यह भी पुष्टि की है कि प्लेस्टेशन स्टोर की शुरुआत से GTA 6 सबसे अधिक प्री-ऑर्डर वाली गेम है। इस लोकप्रिय गेम के 19 नवंबर को लॉन्च से पहले इसे PS 5 और Xbox Series S/X पर प्री-लोड किया जा सकता है। 

इसके साथ ही Sony ने बताया है कि PS 5 की सेल्स में कमी हो रही है। इसका कारण इस गेमिंग कंसोल का कुछ पुराना होना है। Sony ने नेक्स्ट-जेनरेशन प्लेस्टेशन कंसोल लाने की योजना है। PS 6 को अगले दो वर्षों में पेश किया जा सकता है। मेमोरी और कंपोनेंट पार्ट्स की शॉर्टेज का असर नए गेमिंग कंसोल की रिलीज पर भी पड़ा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
#ताज़ा ख़बरें
  1. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  2. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  3. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  4. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  6. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  7. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  9. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  10. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.