Sony PS5 Slim को Rs. 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें, बैंक डिस्काउंट ऑफर अलग से!

Sony PS5 Slim के डिस्क और डिजिटल, दोनों मॉडल्स की कीमत पर 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। दोनों वेरिएंट Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल में डिस्काउंटेड कीमतों पर लिस्टेड हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2024 20:14 IST
ख़ास बातें
  • PS5 Slim के डिस्क और डिजिटल, दोनों एडिशन पर 5,000 रुपये की छूट
  • Amazon पर बैंक डिस्काउंट से डील को और आकर्षक बनाया जा सकता है
  • इस साल अप्रैल में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था PS5 Slim

PS5 Slim को भारत में 44,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Sony

Sony PlayStation 5 (PS5) Slim को Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल में 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका है। सीमित समय के लिए इन दोनों फेस्टिव सेल के दौरान PS5 Slim के डिस्क और डिजिटल, दोनों वेरिएंट को सस्ता लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं, इस दौरान कुछ ऐसे ऑफर्स भी हैं, जो डील को को और आकर्षक बना सकते हैं। PS5 Slim के डिजिटल वेरिएंट को इसी साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया गया था। कंपनी पहले भी इन दोनों वेरिएंट पर अच्छी छूट दे चुकी है, लेकिन यदि आप पिछली सेल के दौरान इसे खरीद नहीं पाए, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।

Sony PS5 Slim के डिस्क और डिजिटल, दोनों मॉडल्स की कीमत पर 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। दोनों वेरिएंट Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल में डिस्काउंटेड कीमतों पर लिस्टेड हैं। PS5 Slim (डिजिटल) को दोनों प्लेटफॉर्म पर 39,990 रुपये और डिस्क एडिशन को 49,990 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इन्हें भारत में क्रमश: 44,990 रुपये और 54,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

डील को और आकर्षक बैंक कार्ड डिस्काउंट बनाते हैं, जहां आप अमेजन पर SBI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड या Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए शॉपिंग कर 10 प्रतिशत तक एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। हालांकि, खबर लिखते समय तक फ्लिपकार्ट पर बैंक डिस्काउंट उपलब्ध नहीं था। दोनों प्लेटफॉर्म पर No-Cost EMI ऑप्शन उपलब्ध थे।

PS5 Slim, जो स्टैंडर्ड PS5 की तुलना में पतला और हल्का है, अधिक किफायती है। डिस्क एडिशन में यूजर्स गेम्स की डिस्क को यूज कर सकते हैं, जबकि डिजिटल एडिशन में डिस्क स्लॉट मौजूद नहीं होता है, इसके बजाय यूजर्स को डिजिटल गेम्स खरीदने और डाउनलोड करने होते हैं। पिछले साल के अंत में घोषित कंसोल का नया स्लिम एडिशन 5 अप्रैल को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था।

कहा जा रहा है कि इस साल PS5 का Pro वर्जन भी लाया जा सकता है। इसके प्रो वर्जन में और पावरफुल हार्डवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा। निश्चित तौर पर Pro वर्जन का प्राइस भी PS5 से ज्यादा होगा। कंपनी ने 11 वर्ष पहले PS4 के लॉन्च के तीन वर्ष बाद इसके प्रो वर्जन पेश किया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Fake Traffic Challan Scam: 500 रुपये बचाने गए और गंवा दिए लाखों, ऐसे बचें इस नए साइबर स्कैम से
  2. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
  3. Poco X8 Pro, X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जानें कीमत
  4. Spotify की XR स्मार्ट ग्लासेस पर लॉन्च की तैयारी, लीक से हुआ बड़ा खुलासा
  5. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP कैमरा वाला फोन! 7000mAh बैटरी
  6. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  7. Xiaomi 17T Pro में 7000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 50MP ट्रिपल कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 15T होगा 24 मार्च को लॉन्च, स्टोरेज वेरिएंट से लेकर प्रोसेसर का हुआ खुलासा
  2. Xiaomi 17T Pro में 7000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 50MP ट्रिपल कैमरा!
  3. Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G vs Motorola Edge 60 Fusion 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Spotify की XR स्मार्ट ग्लासेस पर लॉन्च की तैयारी, लीक से हुआ बड़ा खुलासा
  5. Google ने बंद किया वो AI सर्च फीचर जो देता था हेल्थ की सलाह और जानकारी
  6. Oura Ring 4 भारत में हुई लॉन्च, हार्ट रेट, स्ट्रेस, स्लीप भी करेगी मॉनिटर, जानें कीमत
  7. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP कैमरा वाला फोन! 7000mAh बैटरी
  8. अनलिमिटेड इंटरनेट, 22 से ज्यादा OTT और कॉलिंग वाले ब्रॉडबैंड प्लान, सिर्फ 1 रिचार्ज में मिलेगा सबकुछ
  9. iQOO Z11 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.