PUBG Mobile Update: बीटा वर्ज़न में आया रोमांचक Karakin मैप, और भी कई जबरदस्त फीचर जोड़े गए

PUBG Mobile Karakin Map Update: Karakin मैप के अलावा, नए PUBG Mobile Beta वर्ज़न में स्टिकी बॉम्ब और मोटर ग्लाइडर जोड़े गए हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 फरवरी 2021 15:40 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile के बीटा वर्ज़न को 1.3 अपडेट मिला है
  • नए वर्ज़न में Karakin मैप के साथ मोटर ग्लाइडर और नई स्नाइपर राइफल लाई गई
  • स्टिकी बॉम्ब और Panzerfaust नाम का रॉकेट लॉन्चर भी जोड़ा गया

PUBG Mobile Karakin Map Update: नया काराकिन मैप गेम के पीसी वर्ज़न पर पहले से उपलब्ध है

PUBG Mobile Karakin Map: PUBG Mobile Beta अपडेट में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कथित तौर पर पिछले हफ्ते रिलीज़ हुए नए अपडेट में PUBG PC के लोकप्रिय और रोमांचक मैप Karakin को जोड़ा गया है। इतना ही नहीं, PUBG Mobile Beta 1.3 अपडेट में Panzerfaust हथियार, मोटर ग्लाइडर और स्टिकी बॉम्ब जैसे नए एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं। इन सभी एलिमेंट्स के जल्द ही गेम के स्टेबल वर्ज़न में आने की भी उम्मीद है। Karakin मैप का PUBG Mobile में लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा है। यह छोटा, लेकिन बेहद रोमांचक मैप है, जहां थोड़े-थोड़े समय में आसमान से बम की बरसात होती है। बेहद दुखद है कि भारतीय प्लेयर्स इस अपडेट के मज़े आधिकारिक तौर पर नहीं ले सकते हैं, क्योंकि PUBG Mobile भारत में बैन किया जा चुका है।

Insidesports की रिपोर्ट के अनुसार, PUBG Mobile Beta को पिछले हफ्ते नया 1.3 अपडेट मिला है। रिपोर्ट में इस अपडेट में मिले कई नए फीचर्स का भी जिक्र किया गया है। नए बीटा अपडेट में PUBG PC का लोकप्रिय मैप Karakin जोड़ा गया है, जिसमें खेलना बेहद रोमांचक माना जाता है। इस छोटे मैप में समय-समय पर आसमान से बॉम्ब की बरसात होती है। Karakin मैप 2x2 किलोमीटर लंबा है, जो गेम के सबसे छोटे मैप Livik के समान होगा। इस मैप में कुल 64 प्लेयर्स कूदेंगे।

जैसा कि हमने बताया कि मैप में समय-समय पर आसमान से गोले-बारूद बरसते हैं। जिस ज़ोन में ऐसा होना होगा, उसे काले और पर्पल रंग से दर्शाया जाएगा। इसके चलते आखिर के कुछ सर्किल में गेम काफी रोमांचक हो जाता है। पीसी में इस मैप को काफी पसंद किया जाता है और अब मोबाइल वर्ज़न के प्लेयर्स के लिए इसे रिलीज़ किया गया है।

मैप के अलावा, नए बीटा वर्ज़न में कथित तौर पर स्टिकी बॉम्ब जोड़े गए हैं, जो काराकिन मैप में मिलेंगे। यह ग्रेनेड जैसे ही दिखते हैं, लेकिन यह दिवारों और फ्लोर पर चिपक सकते हैं। इसके अलावा गेम में Panzerfaust नाम का एक रॉकेट लॉन्चर भी जोड़ा गया है। यह लॉन्चर भी Karakin मैप में मिलेगा। अन्य हथियार एक स्नाइपर राइफल है, जिसका नाम Mosin Nagant है। यह बंदूक Erangel और Vikendi मैप में मिलेगी और यह बोल्ट-एक्शन स्नाइपर है।

एक दिलचस्प फीचर नया Motor Glider है, जो हवा में उड़ेगा। यह दो सीट वाला हवाईजहाज है, जिसको उड़ाने के लिए रनवे चाहिए होगा। कथित तौर पर इसकी फ्यूल की खपत बहुत ज्यादा है। आप इसे जितनी ज्यादा स्पीड में उड़ाएंगे, यह उतना ज्यादा तेल इस्तेमाल करेगा। यह ग्लाइडर Erangel और Miramar मैप के लिए लाया गया है।
Advertisement

दुर्भाग्यवश भारत में PUBG Mobile के स्टेबल और बीटा दोनों वर्ज़न को नहीं खेला जा सकता है, क्योंकि यह गेम देश में बैन है। हालांकि प्लेयर्स इसे वीपीएन और एपीके के जरिए खेलते हैं, लेकिन हम ऐसा करने की सलाह नहीं देते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Realme 16T 5G हो रहा 22 मई को लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
  3. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 
  5. Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे
  6. Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!
  7. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
  8. Airtel Black हुआ 'One Airtel'! एक बिल में मोबाइल कनेक्शन, Wi-Fi और DTH, यहां जानें सब कुछ
  9. Honor Pad 20 हुआ पेश, 3K डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ स्टूडेंट्स के लिए गजब फीचर्स, जानें
  10. Realme 16T 5G हो रहा 22 मई को लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.