PUBG Mobile चैंपियनशिप के फाइनल्स का आज तीसरा दिन, यहां देखें लाइव इवेंट

PUBG Mobile Global Championship: PMGC 2020 के फाइनल्स में अब 16 टीम पहुंच चुकी हैं। इनमें से कुछ बड़े नाम FOUR ANGRY MEN, Bigetron Red Aliens, RRQ Athena, Konina Power हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जनवरी 2021 14:44 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile Global Championship 2020 का फाइनल्स आज से शुरू
  • शाम 4:30 बजे शुरू होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  • कुल 16 टीम्स पहुंची हैं फाइनल्स में

PUBG Mobile Global Championship 2020 में 16 टीम्स फाइनल्स में पहुंच गई हैं

PUBG Mobile Global Championship अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। बदकिस्मती से इस बार आपको इस प्रतियोगिता में कोई भारतीय प्लेयर या टीम नहीं दिखाई देगी, क्योंकि यह गेम भारत में प्रतिबंधित (बैन) है। भारत में भी इस गेम को काफी पसंद किया जाता है। यही कारण है कि पिछली प्रतियोगिताओं में कई भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है। अब PMGC 2020 में कोई भारतीय प्लेयर या टीम तो नहीं है, लेकिन फिर भी यदि आप इस गेम को पसंद करते हैं, तो हम आपके लिए इससे जुड़ी सभी खबरें लेकर आए हैं।

PUBG Mobile Global Championship (PMGC 2020) के फाइनल्स चल रहे हैं, जिसका पहला मैच आज खेला जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से टूर्नामेंट अस्थाई रूप से स्थगित किया गया था, क्योंकि कुछ प्लेयर्स कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। Liquipedia की रिपोर्ट के अनुसार, इसी कारण यह प्रतियोगिता अब दुबई के Coca-Cola Arena में नहीं होगी। इसके बजाय अब प्लेयर्स आइसोलेशन में रहकर फाइनल्स को ऑनलाइन खेलेंगे।
Advertisement

PMGC 2020 के फाइनल्स में अब 16 टीम पहुंच चुकी हैं। इनमें से कुछ बड़े नाम FOUR ANGRY MEN, Bigetron Red Aliens, RRQ Athena, Konina Power, Klas Digital Athletics, Secret Jin हैं। पूरी लिस्ट नीचे दी गई है। बता दें कि प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को 7,00,000 डॉलर यानी लगभग 5.1 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा दूसरी और तीसरी जगह पर कब्ज़ा करने वाली टीम को 2,00,000 डॉलर (लगभग 1.5 करोड़ रुपये) और 1,00,000 डॉलर (लगभग 73 लाख रुपये) मिलेंगे।

पबजी मोबाइल ग्लोबल चैंपियनशिप 2020 आज यानी 25 जनवरी 2021 को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे लाइव स्ट्रीम होगी। आज होने वाले मैच को आप अग्रेज़ी में यहां और हिंदी में यहां देख सकते हैं। इसकी हिंदी कॉमेंट्री वाले लाइव स्ट्रीम को आप नीचे दिए वीडियो में भी देख सकते हैं।
Advertisement


PUBG Mobile Global Championship 2020 के फाइनल्स में आने वाली 16 टीम्स के नाम इस प्रकार हैं।
  • FOUR ANGRY MEN
  • Bigetron Red Aliens
  • RRQ Athena
  • Konina Power
  • Klas Digital Athletics
  • Secret Jin
  • Futbolist
  • NOVA-XQF
  • POWER888 KPS
  • Abrupt Slayers
  • Alpha7 e-Sports
  • Z3US ESPORTS
  • Natus Vincere
  • Aerowolf Limax
  • Team Secret
  • A1 eSports
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.