PUBG Mobile बनाने वाली कंपनी इस नए गेम पर कर रही है काम!

एक ट्विटर यूज़र ने ट्वीट के जरिए खुलासा किया है कि PUBG डेवलपर्स एक नए गेम पर काम कर रहे हैं, जो साई-फाई शूटर थीम पर आधारित हो सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2021 19:57 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile की मूल कंपनी कथित तौर पर एक नए गेम पर काम कर रही है
  • नए गेम का कोडनेम Vertical बताया जा रहा है
  • दो से तीन सालों में बनकर तैयार हो सकता है नया गेम

PUBG बनाने वाली कंपनी Vertical नाम के एक नए गेम पर कथित तौर पर काम कर रही है

PUBG के डेवलपर्स कथित तौर पर एक नए गेम पर काम कर रहे हैं, जो साई-फाई  शूटर हो सकता है। गेमिंग जगत से जुड़े एक ट्वीटर यूज़र ने दावा किया है कि PUBG टीम एक नए गेम को विकसित कर रही है, जिसका नाम Verticle हो सकता है। यह एक साई-फाई शूटर गेम प्रतीत होता है और टिप्सटर का मानना है कि यह PlayerUnknown Battlegrounds (PUBG) का अगला वर्ज़न भी हो सकता है। कंपनी बाकायदा इस नए प्रोजेक्ट के लिए कथित तौर पर नई आंतरिक जॉब ओपनिंग भी शुरू की है। 

एक ट्विटर यूज़र PlayerIGN (IGN से संबंध नहीं) ने ट्वीट के जरिए खुलासा किया है कि PUBG डेवलपर्स एक नए गेम पर काम कर रहे हैं, जो साई-फाई शूटर थीम पर आधारित हो सकता है। ट्विटर यूज़र ने कई स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं, जिनसे पता चलता है कि डेवलपर्स ने इस नए प्रोजेक्ट के लिए बाकायदा जॉब ओपनिंग्स भी शुरू की है। ट्विटर यूज़र का दावा है कि उनसे इसी तरीके से PUBG: New State के विकास और लॉन्च की जानकारियों को भी लीक किया था और बता दें कि इस साल फरवरी में डेवलपर्स ने PUBG: New State को घोषित किया था और यह गेम फिलहाल प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल प्ले पर उपलब्ध है।
Advertisement
 

टिप्सटर का कहना है कि इस गेम को बनकर तैयार होने में दो से तीन साल का समय लग सकता है। जैसा कि हमने बताया, टिप्सटर का मानना है कि यह गेम PUBG 2 भी हो सकता है। हालांकि, बैटल रोयाल गेम PUBG के विपरीत आगामी गेम शूटर गेम हो सकता है। आगे यह भी बताया गया है कि गेम को UE 4 (Unreal Engine 4) इंजन पर बनाया जा रहा है। साझा किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए गेम कंपनी ने 14 नई जॉब लिस्टिंग निकाली है, जिनमें डेवलपर्स, बैकग्राउंड कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट, करेक्टर कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट, लाइटिंग आर्टिस्ट, वीडियो एडिटिंग आर्टिस्ट आदि पद शामिल हैं।

फिलहाल Krafton या PUBG Studio ने इस गेम या प्रोजेक्ट को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है। ऐसे में इन जानकारियों को लीक समझ कर चलना सही रहेगा। यदि कंपनी सही में इस गेम पर काम कर रही है, तो हम आने वाले समय में इसे लेकर अधिक जानकारियों के मिलने की उम्मीद करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG 2
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  3. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.