PUBG को मिला नया लूट ट्रक, बदला गया Snahok मैप

PUBG 8.1 अपडेट में Sanhok मैप में कई बदलाव किए गए हैं। मैप के मुख्य क्षेत्रों को फिर से बनाया गया है।अपडेट में लूट ट्रक को भी जोड़ा गया है, जो मैप के विभिन्न गराजों में मिलता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 23 जुलाई 2020 14:42 IST
ख़ास बातें
  • PUBG अपडेट 8.1 के जरिए गेम में हुए कई बदलाव
  • Sanhok मैप में कई क्षेत्रों को बदला गया
  • सर्वाइवर पास को नए सीज़न 8 में किया गया अपग्रेड

PUBG अपडेट 8.1 में Sanhok मैप के कई क्षेत्रों में बदलाव हुए हैं


PUBG के पीसी और कॉन्सोल वर्ज़न पर नया 8.1 अपडेट जारी हुआ है, जो Sanhok मैप पर कुछ बदलाव, एक नया लूट ट्रक, अपडेटेड सर्वाइवर पास और कई अन्य गेमप्ले सुधार लेकर आता है। सैनहॉक मैप, जो PUBG का सबसे छोटा नक्शा है, अब कुछ बदलावों के साथ आता है। इसमें कई क्षेत्रों को बदला गया है। रुइंस में बदलाव किए गए हैं और गेटवे (पहले डॉक्स) और एयरफील्ड (पहले मोंगनाई) ​​में भी बदलाव किए गए हैं। इसके साथ-साथ मौसम में भी बदलाव किए गए हैं। PUBG 8.1 अपडेट एक नया रैंक सीज़न, साउंड परिवर्तन और परफॉर्मेंस में सुधार लाता है।
 

PUBG 8.1 update features and changes

डेवलपर्स ने पहले Reddit पर एक पोस्ट के माध्यम से सभी परिवर्तनों और सुधारों के साथ अपडेट के लिए पैच नोट्स साझा किए थे, क्योंकि अपडेट पहले टेस्ट सर्वर में उपलब्ध था। अब, ये सभी परिवर्तन PUBG के स्टैंडर्ड पीसी और कॉन्सोल वर्ज़न में लाइव हैं। प्लेयर्स को अपने संबंधित प्लेटफार्मों पर यह अपडेट निश्चित तौर पर मिल जाना चाहिए।

अपडेट में Sanhok मैप में कई बदलाव किए गए हैं। मैप के मुख्य क्षेत्रों को फिर से बनाया गया है। इन क्षेत्रों में बूटकैंप, क्वेरी, एयरफील्ड (जो पहले Mongnai था), गेटवे ( जो पहले Docks था), रुइंस, पहाड़, गुफा, नदियां, पाई नान / खाओ / सामी / कैमपॉन्ग, और भान शामिल हैं। बूटकैंप में इमारतों की व्यवस्था बदल दी गई है, क्वैरी में पुलों को जोड़ा गया है और खंडहर को एक बड़े पैमाने पर भूलभुलैया में बदला गया है।

इसके अलावा अपडेट में लूट ट्रक को भी जोड़ा गया है, जो मैप के विभिन्न गराजों में मिलता है। इसमें लूट के लिए बड़े कंटेनर होते हैं। क्षतिग्रस्त करने पर यह कंटेनर गिर जाते हैं और प्लेयर्स को लूट मिलती है।

अपडेट में सर्वाइवर पास को भी नए सीज़न 8 के साथ अपडेट किया गया है। इसमें मिशन टैब एडजस्टमेंट, नए चैलेंज मिशन, सीज़न मिशन में बदलाव और सर्वाइवर पास एक्सपी बदलाव देखने को मिलता है।
Advertisement

PUBG 8.1 अपडेट में गेम की परफॉर्मेंस को भी सुधारा गया है। सीपीयू की परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए फिज़िकल ऑब्जेक्ट्स को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। अब पैरों के आवाज़ भी सटीक तरह से सुनाई देगी। इसके अलावा यूआई में कुछ बदलाव और कुछ बग फिक्स भी किए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG, pubg update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.