74 साल के दादाजी साइकिल में 64 फोन लगाकर पकड़ रहे हैं Pokemon, देखें वायरल पोस्ट

कई लोग 74 वर्षिय बुजुर्ग व्यक्ति के इस जुनून और उनकी इस खास प्रतिभा की प्रशंसा कर रहे हैं, तो कुछ इस काम से नाराज भी हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जनवरी 2023 14:17 IST
ख़ास बातें
  • 74 वर्षीय शख्स का नाम Chen San बताया जा रहा है
  • 2016 में गेम के रिलीज के बाद शुरू हुआ था इनका जुनून
  • आज 64 स्मार्टफोन को एक साइकिल में लगाकर गली-गली घूमते हैं चेन सान

Pokemon Go का Season of Alola पिछले साल शुरू हुआ था

Pokemon Go, आपने इस मोबाइल गेम के बारे में सुना होगा, जिसने अपने रिलीज के साथ दुनिया भर में मोबाइल गेमिंग के अंदाज को बदलने का प्रयास किया। यदि आपने इसके बारे में नहीं सुना तो बता दें कि पोकेमोन गो की शुरुआत 2016 में हुई, जिसे निआनटिक लैब्स (Niantic Labs) ने तैयार किया है। गेम आपको वर्चुअल रियलटी का असली अनुभव कराता है, क्योंकि इसमें आपको अपने फोन को असल दुनिया में ले जाकर पोकेमोन को पकड़ना होता है। गेम का क्रेज आज तक कुछ ऐसा है कि ताइवान के एक 74 वर्षिय शख्स छह सालों से भी ज्यादा समय से अपने 64 स्मार्टफोन के जरिए पोकेमोन पकड़ रहे हैं। 

ताइवान के एक 74 वर्षीय शख्स, जिनका नाम Chen San बताया जा रहा है, रिलीज के बाद से आज तक अपनी साइकिल पर कई स्मार्टफोन लगाकर Pokemon गेम खेल रहे हैं। Pokemon Go मोबाइल गेम के प्रति अपने इस जुनून के कारण वे अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गए हैं और तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक ब्लॉग Wealth ने Chen San के इस जुनून के बारे में अपने Instagram पोस्ट पर बताया है।
Advertisement
 

ब्लॉग के अनुसार, ताइवानी एथलीट Chen San इस इंटरएक्टिव गेम इस कदर उलझ गए हैं कि वे अपनी साइकिल में 64 स्मार्टफोन लगाकर गली-गली घूमते हुए पोकेमोन पकड़ रहे हैं। इसकी शुरुआत कथित तौर पर 2016 में हुई, जब चेन सान के पोते Yuan ने पहली बार उन्हें गेम के बारे में बताया। ब्लॉग बताता है कि 2018 तक, उन्होंने अपने सेटअप को आठ फोन तक बढ़ा दिया था और एक स्थानीय सेलिब्रिटी बन गए थे, जिन्हें 'पोकेमोन गो ग्रैंडपा' (Pokemon Go Grandpa) के नाम से जाना जाने लगा।

चेन सान का कहना है कि वे इस गेम में फाइट में भाग नहीं लेते हैं, क्योंकि उसके पास अनुचित लाभ है। इसके बजाय वे केवल दुर्लभ पोकेमोन पकड़ना चाहते हैं।
Advertisement

ब्लॉग द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में पोकेमोन ग्रैंडपा को अपने विशाल स्मार्टफोन सेटअप के साथ अपनी साइकिल पर धूमते देखा जा सकता है। पोस्ट इस कदर वायरल हो रहा है कि छह दिन में इसे 3.35 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। 
Advertisement

कई लोग 74 वर्षिय बुजुर्ग व्यक्ति के इस जुनून और उनकी इस खास प्रतिभा की प्रशंसा कर रहे हैं, तो कुछ इस काम से नाराज भी हैं। एक यूजर ने उसके लिए लिखा कि "मैं इसे नहीं समझता। लेकिन मुझे अच्छा लगता है कि यह बुजुर्ग आदमी बाहर अपना सर्वश्रेष्ठ जीवन जी रहा है।" तो वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि, "वे जहां भी जाते होंगे गूगल मैप्स पर ट्रैफिक जाम कर देते होंगे।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.