Sony Year-End Holiday Sale: PS5 पर बंपर डिस्काउंट, Games पर भी 3 हजार से ज्यादा छूट!

PlayStation India Holiday Sale 2025 में PS5 एक्सेसरीज और गेम्स पर भारी छूट मिल रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2025 19:03 IST
ख़ास बातें
  • Holiday Sale 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगी
  • PS5 एक्सेसरीज और पॉपुलर गेम्स पर भारी छूट
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ऑफर उपलब्ध

Photo Credit: Sony

PlayStation इंडिया ने Holiday Sale 2025 का ऐलान कर दिया है, जिसमें PS5 एक्सेसरीज और चुनिंदा PS5 व PS4 गेम्स पर भारी छूट दी जा रही है। यह सेल 23 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक चलेगी। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स पर उपलब्ध होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा गेमर्स इसका फायदा उठा सकें। PlayStation India की यह साल के अंत की सेल उन यूजर्स को टारगेट करती है जो PS5 एक्सेसरीज अपग्रेड करना चाहते हैं या पॉपुलर गेम टाइटल्स को कम कीमत में खरीदने का प्लान बना रहे हैं। 

सेल के दौरान Amazon, Flipkart, Blinkit और Zepto जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ Croma, Reliance Digital, Vijay Sales, Sony Center और अन्य ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स से भी डील्स का फायदा लिया जा सकेगा। नीचे हम सभी बड़े डील्स की जानकारी दे रहे हैं।

PS5 Accessories पर मिल रही डील्स

  • DualSense Wireless Controller पर 1,500 रुपये तक की छूट
  • DualSense Edge Wireless Controller 3,000 रुपये सस्ता
  • PlayStation VR2 पर 10,000 रुपये की सीधी कटौती
  • Pulse Elite Wireless Headset 2,000 रुपये सस्ता
  • Pulse Explore Wireless Earbuds पर 9,000 रुपये तक की छूट
  • PlayStation Portal 2,000 रुपये कम कीमत पर उपलब्ध 

PS5 Games पर मिलने वाली छूट

  • God of War Ragnarok 3,100 रुपये तक सस्ता
  • Spider-Man 2 और Rise of the Ronin पर 2,600 रुपये की कटौती
  • Horizon Zero Dawn Remastered और Uncharted Legacy of Thieves Collection 1,599 रुपये में
  • The Last of Us Part 2 Remastered और Helldivers 2 2,099 रुपये में
  • Gran Turismo 7, Ghost of Tsushima Director's Cut और Ratchet & Clank: Rift Apart 2,599 रुपये में
  • Marvel's Spider-Man Miles Morales और Sackboy: A Big Adventure 2,099 रुपये में 

PlayStation India के मुताबिक, सभी ऑफर्स स्टॉक रहने तक वैलिड रहेंगे और कीमतें रिटेलर के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती हैं। कंपनी ने गेमर्स को सलाह दी है कि वे खरीदारी से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म या स्टोर पर ऑफर डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PlayStation, PS5, PS4, Gaming Deals, Holiday Sale, Tech News India
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.