Ludo King को 2021 में Quick Ludo Mode समेत 2 बड़े अपडेट मिले

Ludo King ने साल 2016 से पिछले 5 सालों में कई उपलब्धि अपने नाम की है। लूडो किंग भारत का पहला गेमिंग ऐप बना, जिसे 100 मिलियन डाउनलोड की संख्या पार की।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 जनवरी 2021 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Quick Ludo मोड में अब गेम की अवधि 5 मिनट हो गई है
  • Classic Ludo King गेम में 15 से 40 मिनट का समय लगाता है
  • लूडो किंग ने साल 2016 से पिछले 5 सालों में कई उपलब्धि अपने नाम की है

क्विक लूडो अधिक एक्साइटमेंट और थ्रिल के साथ आपको फास्ट गेमिंग अनुभव प्रदान करेगा।

Ludo King मोबाइल गेम में नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो प्लेयर्स के लिए मनोरंजन को बढ़ाने वाले हैं। गेम को विकसित करने वाली कंपनी Gametion Technologies का लूडो किंग गेम भारत में बच्चों से लेकर बड़ों के बीच बेहद लोकप्रिय लूडो को अपने मोबाइल पर खेलने की सुविधा देता है। निश्चित तौर पर आप भी इस गेम से परिचित होंगे। अब डेवलपर ने घोषणा की है कि गेम में दो नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें से पहला Quick Ludo मोड है, जो गेम को रोमांचक बनाने के लिए अवधि को छोटा कर देगा। इसके अलावा अब गेम में पांच और छह प्लेयर्स का ऑनलाइन फीचर भी जोड़ा गया है। इस फीचर का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा था, क्योंकि अब आप अपने अधिकतम छह दोस्तों के साथ एक साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं।

Ludo King के पहले नए फीचर की बात करें, तो "QUICK LUDO" एक गेमिंग मोड है जो कि प्लेयर्स को क्लासिक मोड की तुलना में कम समय लगाकर गेम को तेज़ी से खत्म करने की अनुमति देता है। Classic Ludo King गेम जहां 15 से 40 मिनट का समय लगाता है, वहीं क्विक लूडो मोड गेम खत्म करने में महज 5 मिनट का समय लेता है। इस मोड का इस्तेमाल आप ट्रेवलिंग के दौरान कर सकते हैं, या फिर छोटे ब्रेक व कभी भी जब भी आपको क्विक एक्साइटिंग गेम खेलने की इच्छा हो... तो यह नया फीचर आपके काम आने वाला है। क्विक लूडो अधिक एक्साइटमेंट और थ्रिल के साथ आपको फास्ट गेमिंग अनुभव प्रदान करेगा।

दूसरे फीचर की बात करें, तो अब इस गेम में पांच और छह प्लेयर्स का ऑनलाइन फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर के तहत अब आप अपने अधिकतम छह दोस्तों के साथ एक साथ इस गेम को ऑनलाइन खेल सकते हैं।

लूडो किंग ने साल 2016 से पिछले 5 सालों में कई उपलब्धि अपने नाम की है। लूडो किंग भारत का पहला गेमिंग ऐप बना, जिसे 100 मिलियन डाउनलोड की संख्या पार की। लूडो किंग ऐप को दुनियाभर में 500 मिलियन डाउनलोड मिले और यह मोबाइल गेमिंग के बिग लीग में शामिल होने वाला सबसे लोकप्रिय भारतीय गेमिंग ऐप बना। इसके अलावा, लूडो किंग को साल 2020 में ऐप स्टोर इंडिया पर नंबर 1 डाउनलोड गेम का स्थान मिला। पिछले 9 महीने से लूडो किंग में Daily Active Users (DAUs) की संख्या 15 मिलियन से 32 मिलियन प्रति दिन हो गई है, जबकि इसके Monthly Average Users (MAUs) की संख्या 110 मिलियन से बढ़कर 142 मिलियन हो गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ludo King, Ludo King new features, Quick Ludo mode
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  11. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  12. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  13. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.