GTA Online: 30% डिस्काउंट और 2X GTA मनी! गेम में अपना गनरनिंग साम्राज्य खड़ा करने का सुनहरा मौका

प्लेयर्स Agent 14 को कॉल करके ये मिशन शुरू कर सकते हैं, जो अब दोगुना GTA$, RP, और रिसर्च प्रोग्रेस के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 सितंबर 2024 13:13 IST
ख़ास बातें
  • कर सेल मिशनों पर दोगुना GTA$ और RP शामिल मिलेगा
  • बंकर रिसर्च मिशन भी एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दे रहे हैं
  • वीकली चैलेंज के रूप में GTA$100,000 बोनस मिलेगा

Rockstar 2X GTA$ और RP पर फूलिगन जॉब्स, एडवर्सरी मोड और डेडलाइन में भी ऑफर दे रहा है

Photo Credit: Rockstar Games

Rockstar Games ने GTA Online के प्लेयर्स के लिए कुछ शानदार बोनस की घोषणा की है, जो सदर्न सैन एंड्रियास (Southern San Andreas) में तेजी से बढ़ते आर्म्स ट्रेड का लाभ उठाना चाहते हैं। रॉकस्टार का कहना है कि गेम में जैसे-जैसे हथियारों की मांग बढ़ रही है, गनरनिंग की अंडरग्राउंड दुनिया में कदम रखने का यह सही समय है। इस लेटेस्ट अपडेट का मुख्य आकर्षण बंकरों और उनके सभी अपग्रेड्स और मॉडिफिकेशन पर 30% की छूट है, जो 4 सितंबर तक उपलब्ध है। यह छूट हथियारों के ट्रेड में कदम रखने के लिए नए और अनुभवी प्लेयर्स दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है।

Rockstar Games ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि बंकर हथियारों के स्टोरेज और मैन्युफैक्चरिंग के लिए अहम हैं और इस छूट के चलते अब इसे Maze Bank Foreclosures के जरिए खरीदना पहले से अधिक आसान हो गया है। जो खिलाड़ी पहले से ही बंकर के मालिक हैं, वे एक साथ कई बोनस का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें बंकर सेल मिशनों पर दोगुना GTA$ और RP शामिल हैं। इन मिशनों में आपको अपराधियों और पुलिस आदि से बचते हुए गैरकानूनी ऑब्जेक्ट को बेचना होता है और अब इनका पेआउट दोगुना हो गया है। डेवलपर के अनुसार, प्लेयर्स को अपने बंकर के अंदर स्थित लैपटॉप पर जाकर स्टॉक लेवल की जांच करनी होगी और इन मिशनों को शुरू करना होगा।
Advertisement

सेल के अलावा, बंकर रिसर्च मिशन भी एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दे कर रहे हैं। प्लेयर्स Agent 14 को कॉल करके ये मिशन शुरू कर सकते हैं, जो अब दोगुना GTA$, RP, और रिसर्च प्रोग्रेस के साथ आते हैं। इन तीन मिशनों को पूरा करने पर GTA प्लेयर्स को वीकली चैलेंज के रूप में GTA$100,000 बोनस और एक Warstock Tee (टी-शर्ट) मिलेगी। इसके अलावा, बंकर रिसर्च स्पीड भी दोगुनी हो गई है, जिससे नए हथियारों और तकनीक के डेवलपमेंट में तेजी आई है।

गनरनिंग से जुड़े बोनस के अलावा, Rockstar 2X GTA$ और RP पर फूलिगन जॉब्स, एडवर्सरी मोड और डेडलाइन में भी ऑफर दे रहा है। डेडलाइन में प्लेयर्श नागासाकी शोटारो मोटरसाइकिल राइड कर सकते हैं, जिससे घातक लाइट ट्रेल्स निकलती हैं। इस हफ्ते लेजेंडरी मोटरस्पोर्ट से नागासाकी शोटारो को 30% की छूट पर भी खरीदा जा सकता है। इन सभी आकर्षक ऑफर्स के साथ, प्लेयर्स के लिए GTA Online में हथियारों के ट्रेड का बादशाह बनने का यह सबसे अच्छा मौका प्रतीत होता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.