GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम

GTA 6 को गेमिंग क्रिटिक्स से शानदार रिएक्शन्स मिले हैं। गेम ने Metacritic पर 99/100 स्कोर हासिल कर The Legend of Zelda: Ocarina of Time के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2026 13:39 IST
ख़ास बातें
  • GTA 6 ने Metacritic पर 100 में से 99 स्कोर हासिल किया
  • IGN और GameSpot ने गेम को 10 में से 10 रेटिंग दी
  • The Legend of Zelda के ऐतिहासिक स्कोर की बराबरी की

GTA 6 को Metacritic पर 99 स्कोर मिला, Zelda के रिकॉर्ड की बराबरी की

13 साल के लंबे इंतजार के बाद Grand Theft Auto 6 यानी GTA 6 आखिरकार गेमिंग की दुनिया में चर्चा के केंद्र में है। गेम की रिलीज से ठीक पहले इसके रिव्यू सामने आए हैं और शुरुआती नतीजे Rockstar Games के लिए बड़ी कामयाबी लेकर आए हैं। GTA 6 को Metacritic पर 100 में से 99 का स्कोर मिला है। इस रेटिंग के साथ गेम ने 1998 के The Legend of Zelda: Ocarina of Time के ऐतिहासिक स्कोर की बराबरी कर ली है। Metacritic की ऑल-टाइम रैंकिंग में GTA 6 फिलहाल सबसे ऊपर पहुंच गया है।

इस बार गेम की सबसे ज्यादा तारीफ इसकी खुली दुनिया और उसमें मौजूद बारीकियों को लेकर हो रही है। क्रिटिक्स के मुताबिक, GTA 6 का काल्पनिक Leonida क्षेत्र और Vice City का माहौल काफी डिटेल्ड और वाइब्रेंट नजर आता है। यहां सिर्फ मिशन पूरे करना ही नहीं, बल्कि आसपास की दुनिया को एक्सप्लोर करना भी गेमिंग एक्सपीरिएंस का अहम हिस्सा है। कहानी में Jason और Lucia की जोड़ी भी आकर्षण का केंद्र है। दोनों किरदारों के रिश्ते और उनके इर्द-गिर्द आगे बढ़ती कहानी को कई रिव्यूअर्स ने खास तौर पर सराहा है।

Advertisement

बड़े गेमिंग पब्लिकेशन से भी इसे शानदार रेटिंग मिली है। IGN ने GTA 6 को 10/10 और GameSpot ने भी 10/10 स्कोर दिया है। The Guardian और Eurogamer ने इसे पांच में से पांच स्टार दिए हैं। VGC ने भी इसे 5/5 रेटिंग देते हुए गेम की ओपन वर्ल्ड, कहानी, विजुअल और तकनीक की तारीफ की है। हालांकि, कुछ रिव्यूअर्स में मिशन के दौरान लिमिटेड ऑप्शन, कंट्रोल और परफॉर्मेंस से जुड़ी छोटी कमियों का भी जिक्र हुआ है।

GTA 6 की यह रेटिंग गेमिंग इंडस्ट्री में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, लेकिन इसे अंतिम आंकड़ा नहीं समझना चाहिए। Metacritic पर नए रिव्यू जुड़ने के साथ स्कोर और रैंकिंग बदल सकती है। फिलहाल 99 का स्कोर इसे अब तक के सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले गेम्स की कतार में खड़ा करता है। 

Rockstar Games का यह नया टाइटल आज, यानी 19 नवंबर 2026 को लॉन्च हुआ है। अफवाहों की मानें तो गेम को बनने में 1 से 1.5 अरब डॉलर्स के बीच का खर्चा आया है और इसने अभी तक 1.65 अरब डॉलर का सेल्स रिवेन्यू जनरेट कर लिया है, जो निश्चित रूप से लागत से अधिक कमाई की ओर इशारा करता है। इतना ही नहीं, बता दें कि GTA 6 फिलाहल केवल PS5 और XBox की लेटेस्ट सीरीज के लिए रिलीज हुआ है, PC के लिए नहीं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  2. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  3. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
  4. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  5. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  6. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  7. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  9. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  10. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.