GTA 6: मशहूर रैपर '50 Cent' ने GTA को लेकर फैंस को दिया एक हिंट, आप भी देखें पोस्ट

पिछले साल सितंबर में, रॉकस्टार गेम्स को बड़े पैमाने पर लीक का सामना करना पड़ा था, जब GTA 6 से इन-डेवलपमेंट गेमप्ले फुटेज का ऑनलाइन लीक हो गए थे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मार्च 2023 17:15 IST
ख़ास बातें
  • GTA V को रिलीज हुए लगभग एक दशक बीत गया है
  • अमेरीकी रैपर '50 Cent' ने GTA के साथ अपनी साझेदारी का हिंट दिया है
  • उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर GTA Vice City का पोस्टर शेयर किया है
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (Grand Theft Auto) सीरीज का आखिरी गेम GTA V था, जो आज तक के सबसे बड़े गेम्स में से एक था। अब, फैंस को इसके अगली पीढ़ी का इंतजार है, जिसके नाम की फिलहाल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन नंबर के हिसाब से यह GTA VI होगा। GTA V को रिलीज हुए लगभग एक दशक बीत गया है और अब गेमर्स की इसे लेकर बेसब्री बढ़ते जा रही है। इस बीच, अमेरीकी रैपर '50 Cent' ने सोशल मीडिया पर GTA को लेकर एक क्रिप्टिक मैसेज दिया है, जिसके बाद से लोग गेम में किसी न किसी तरह से रैपर के शामिल होने के कयास लगा रहे हैं।

'50 Cent' ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें GTA Vice City का पोस्टर है, लेकिन उनके कैप्शन से ऐसा लगता है कि रैपर अपकमिंग GTA गेम की बात कर रहे हैं। उन्होंने फैंस से कहा है कि वे जल्द इस बारे में अधिक जानकारी शेयर करेंगे।

50 Cent ने अपने पोस्ट में लिखा, "मैं इसे बाद में समझाऊंगा, GLG GreenLightGang यह POWER से भी बड़ा है मुझ पर विश्वास करो।"
 

जबकि पोस्ट में अपकमिंग गेम को लेकर कोई अहम जानकारी शामिल नहीं थी, लेकिन रैपर ने संकेत दिया कि वह बाद में इसे लेकर अधिक जानकारी देंगे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रैपर किसी न किसी तरह से मौजूदा या अपकमिंग GTA गेम से जुड़ेंगे। अफवाहें हैं कि GTA 6 गेम Vice City पर ही आधारित होगा, जिसने 50 Cent और रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) के बीच संभावित साझेदारी के बारे में अटकलों को और हवा दे दी है।
Advertisement

ट्विटर हो या इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट में विभिन्न कयास लगाए हैं। कुछ का मानना है कि GTA 6 में रैपर एक किरदार के रूप में शामिल होंगे, तो कुछ का मानना है कि 50 Cent की साझेदारी गेम में मौजूद रेडिया में होगी। एक यूजर ने तो इसे एक नई टीवी सीरीज के साथ जोड़ने का प्रयास किया और लिखा कि यदि यह GTA से जुड़ी कोई टीवी सीरीज होती है, तो यह आते ही धमाका कर देगी।
Advertisement

पिछले साल सितंबर में, रॉकस्टार गेम्स को बड़े पैमाने पर लीक का सामना करना पड़ा था, जब GTA 6 से इन-डेवलपमेंट गेमप्ले फुटेज का ऑनलाइन लीक हो गए थे। लीक में 90 से अधिक वीडियो शामिल थे, जिनमें दो कैरेक्टर - लूसिया और जेसन को भी दिखाया गया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 50 cent, 50 Cent GTA, GTA 6, GTA Vice City

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.