Forza Street रेसिंग गेम 5 मई को होगा स्मार्टफोन के लिए लॉन्च, मुफ्त मिलेंगे ये इनाम

गेम के डेवलपर Turn 10 Studios ने कहा है कि जो यूज़र्स इस गेम को को रिलीज़ के पहले महीने यानी 5 मई से 5 जून तक खेलेंगे, उन्हें फोर्ज़ा स्ट्रीट फाउंडर पैक मुफ्त मिलेगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2020 10:39 IST
ख़ास बातें
  • शुरुआती एक महीने तक गेम खेलने वाले प्लेयर्स को मिलेंगे फ्री इनाम
  • Forza Street फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ 10 में मुफ्त में उपलब्ध है
  • 5 मई से फोर्ज़ा स्ट्रीट रेसिंग गेम एंड्रॉयड और आईओएस के लिए होगा उपलब्ध

Forza Street रेसिंग गेम माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध है

Forza Street मोबाइल गेम जल्द ही आपके फोन में धमाल मचाने आ रहा है। बता दें कि यह आगामी मोबाइल रेसिंग गेम लोकप्रिय पीसी और कंसोल पर आने वाले Forza फ्रेंचाइज़ी पर आधारित है और अब एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसों पर 5 मई से उपलब्ध होगा। डेवलपर की ओर से पहले इस जबरदस्त रेसिंग गेम को Xbox के लिए घोषित किया गया था और पिछले साल अप्रैल से Forza Street विंडोज़ पीसी के लिए Microsoft Store पर मुफ्त में उपलब्ध है। Forza Street को Google Play Store और Samsung Galaxy Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है, लेकिन iOS यूज़र्स के पास यह विकल्प नहीं है।

गेम के डेवलपर Turn 10 Studios ने कहा है कि जो यूज़र्स इस गेम को को रिलीज़ के पहले महीने यानी 5 मई से 5 जून तक खेलेंगे, उन्हें फोर्ज़ा स्ट्रीट फाउंडर पैक मुफ्त मिलेगा। फाउंडर पैक में 2017 Ford GT के साथ-साथ इन-गेम क्रेडिट और गोल्ड भी शामिल होंगे, जिसे प्लेयर्स गेम के अंदर मैसेज सेंटर में देख सकेंगे। वेबसाइट पर किए गए पोस्ट में डेवलपर ने यह भी कहा है कि प्लेयर्स अपने कलेक्शन को अभी से शुरू करने के लिए अपने Windows 10 डेस्कटॉप या लैपटॉप पर Forza Street खेलना शुरू कर सकते हैं। इसके बाद जब गेम Android और iOS डिवाइस के लिए रिलीज़ होता है, तो प्लेयर्स विंडोज़ 10 डेस्कटॉप या लैपटॉप पर साइन-इन कर सारी प्रगती को फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं। याद दिला दें फोन में भी आपको उसी Xbox Live ID का उपयोग करना होगा, जिसे विंडोज़ में इस्तेमाल किया था।
Advertisement

Forza Street विंडोज 10 पर फ्री-टू-प्ले यानी खेलने के लिए बिल्कुल मुफ्त है, लेकिन टर्न 10 स्टूडियो ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह मोबाइल डिवाइसों के लिए भी मुफ्त होगा या नहीं। हालांकि अधिक संभावना इसके मोबाइल डिवाइस पर भी मुफ्त होने की है।

फोर्ज़ा स्ट्रीट अप्रैल 2019 से माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और इस साल फरवरी से गूगल प्ले स्टोर और सैमसंग गैलेक्सी स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। भले ही आईओएस यूज़र्स के पास प्री-रजिस्टर करने का विकल्प नहीं है, लेकिन उनके लिए भी एंड्रॉयड यूज़र्स की तरह यह गेम 5 मई से खेलने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Forza, Forza Street, Racing Games, best racing games
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.