Call of Duty: Modern Warfare 4 का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट, स्टोरी और सपोर्टेड डिवाइस

Call of Duty: Modern Warfare 4 का आधिकारिक ऐलान हो गया है। जानें रिलीज डेट, स्टोरी, DMZ Mode, Captain Price की वापसी और सपोर्टेड प्लेटफॉर्म्स की पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2026 18:08 IST
ख़ास बातें
  • Call of Duty: Modern Warfare 4 की लॉन्च डेट 23 अक्टूबर 2026 तय
  • गेम में Captain Price और DMZ Extraction Mode की वापसी होगी
  • Nintendo Switch 2 समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा गेम

Call of Duty: Modern Warfare 4 अक्टूबर 2026 में लॉन्च होगी

Photo Credit: Activision/ Infinity Ward

Activision और Infinity Ward ने आधिकारिक तौर पर Call of Duty: Modern Warfare 4 का ऐलान कर दिया है। पॉपुलर फर्स्ट-पर्सन शूटर सीरीज की अगली कड़ी 23 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी। कंपनी के मुताबिक नया टाइटल एक नई कहानी, मल्टीप्लेयर एक्सपीरिएंस और DMZ मोड के साथ आएगा। खास बात यह है कि इस बार गेम Nintendo Switch 2 पर भी उपलब्ध होगा। वहीं PlayStation 5, Xbox Series X|S और PC यूजर्स भी लॉन्च के दिन से इसे खेल सकेंगे। गेम की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसके साथ पहला आधिकारिक ट्रेलर भी जारी किया गया है।

Call of Duty की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार Modern Warfare 4 की कहानी Korean Peninsula में सेट की गई है। गेम में दक्षिण कोरिया की ओर से शुरू हुए बड़े सैन्य संघर्ष को दिखाया जाएगा, जिसके बीच प्लेयर्स को कई मिशन पूरे करने होंगे। कंपनी ने पुष्टि की है कि सीरीज के पॉपुलर किरदार Captain Price एक बार फिर वापसी करेंगे। इसके अलावा दक्षिण कोरियाई सैनिकों को भी कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।

Advertisement

डेवलपर का कहना है कि नया कैंपेन पहले के मुकाबले ज्यादा बड़े लेवल की लड़ाइयों और आधुनिक सैन्य तकनीक पर आधारित होगा। प्लेयर्स को अलग-अलग लोकेशन्स पर मिशन पूरे करने होंगे, जहां रणनीति और टीमवर्क दोनों अहम भूमिका निभाएंगे। Infinity Ward के मुताबिक स्टोरी मोड को सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस देने के लिए कई नए गेमप्ले एलिमेंट्स जोड़े गए हैं।

Modern Warfare 4 में मल्टीप्लेयर मोड भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा DMZ Extraction Mode की वापसी की गई है, जिसे पिछले कुछ वर्षों में प्लेयर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। कंपनी ने अभी सभी मल्टीप्लेयर मैप्स और मोड्स की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन आने वाले महीनों में इससे जुड़ी अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

प्लेटफॉर्म सपोर्ट की बात करें तो यह गेम PlayStation 5, Xbox Series X|S, Steam, Battle.net और Xbox on PC पर उपलब्ध होगी। इसके साथ Nintendo Switch 2 को भी सपोर्ट मिलेगा। हालांकि पिछली पीढ़ी के कंसोल PlayStation 4 और Xbox One के लिए गेम लॉन्च नहीं की जाएगी।

Advertisement

Call of Duty: Modern Warfare 4 की प्री-ऑर्डर बुकिंग फिलहाल शुरू हो चुकी है। डेवलपर आने वाले समय में गेम के अलग-अलग एडिशन, बोनस कंटेंट और अन्य फीचर्स से जुड़ी एक्स्ट्रा डिटेल्स शेयर कर सकता है। फिलहाल गेमिंग कम्युनिटी की नजरें अक्टूबर में होने वाले इसके लॉन्च पर टिकी हुई हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Apple Event 2026 LIVE: शुरू हुआ iPhone 18 लॉन्च इवेंट, यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट्स
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  4. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  5. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  6. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  7. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  8. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  10. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.