Call of Duty: Mobile Season 11 Final Snow होगा 16 दिसंबर को रिलीज, इसमें क्या है खास!

Final Snow सीज़न में 50 नए बैटल पास टियर अवॉर्ड्स के अलावा दो नए ऑपरेटर, दो नए वैपन, एक नया ऑपरेटर स्किल और नए वैपन ब्लूप्रिंट के साथ काफी कुछ देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2021 16:06 IST
ख़ास बातें
  • फाइनल स्नो सीज़न में 50 नए बैटल पास टियर अवॉर्ड्स के साथ काफी कुछ मिलेगा।
  • ब्लैकआउट मैप को एक नए Nightmare मोड के साथ अपडेट किया जाएगा।
  • बैटल के दौरान मिलने वाले प्वॉइंट से नई स्किन को अनलॉक कर सकेंगे।

गेम की इस अपडेट में पब्लिशर गेम में दो नए फंक्शनल वैपन- PKM LMG और D13 Sector लॉन्चर भी जोड़ने जा रहा है।

Call of Duty: Mobile Season 11 Final Snow की घोषणा कर दी गई है। यह पॉपुलर बैटल रॉयल शूटर गेम का लेटेस्ट सीज़न है जो Android और iOS स्मार्टफ़ोन पर आने वाला है। नया सीज़न 16 दिसंबर को आएगा। चूंकि सर्दियों का मौसम है तो गेम की थीम को भी विंटर ही रखा गया है। फाइनल स्नो सीज़न में 50 नए बैटल पास टियर अवॉर्ड्स के अलावा दो नए ऑपरेटर, दो नए वैपन, एक नया ऑपरेटर स्किल और नए वैपन ब्लूप्रिंट के साथ काफी कुछ देखने को मिलेगा। Call of Duty: Mobile में एक नया मल्टीप्लेयर मोड भी मिलेगा जिसे स्नो स्कफल कहा जाता है। साथ ही Call of Duty: Black Ops 4 से आइसब्रेकर मैप भी मिलेगा।

Activision Blizzard ने घोषणा की है कि फ़ाइनल स्नो, जो कि कॉल ऑफ़ ड्यूटी: मोबाइल के सीज़न 11 का आने वाला अपडेट है, 16 दिसंबर को शाम 4 बजे पीटी (17 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे IST) लॉन्च होगा। 
Advertisement
जिनके पास बैटल पास है वे 50 नए टियर अनलॉक कर सकेंगे और अपडेट आने के बाद इनवेंटरी में फ्रेश आइटम भी जोड़ सकेंगे। गेम में दो नए ऑपरेटर Soap - Cliffhanger और Vagr Modir - Whisper of Winter भी होंगे। 

गेम के इस अपडेट में पब्लिशर गेम में दो नए फंक्शनल वैपन- PKM LMG और D13 Sector लॉन्चर भी जोड़ने जा रहा है। एक्टिविज़न ब्लिज़ार्ड के मुताबिक इस सीज़न के दौरान गेमर्स को नया ऑपरेटर स्किल भी दिया जाएगा। साथ ही नए वैपन ब्लूप्रिंट, कॉलिंग कार्ड, चार्म्स, COD पॉइंट्स (CP) आदि की एक्सेस भी दी जाएगी। 
Advertisement

इस सीज़न में प्लेयर पहली बार मल्टीप्लेयर मोड (MP) में तैरने में सक्षम होंगे, जिसमें एक नया मैप- Icebreaker भी होगा। इसे पहले Call of Duty: Black Ops 4 (review) में दिखाया गया था, और गेमर्स इसे आइसबर्ग और पनडुब्बियों के मलबे के अंदर लड़ सकते हैं। ब्लैकआउट मैप को भी एक नए Nightmare मोड के साथ अपडेट किया जाएगा। 

कॉल ऑफ़ ड्यूटी: मोबाइल अबकी बार स्नो स्कफल नाम का एक नया MP मोड भी ला रहा है, जो छुट्टियों के सीजन के आने की खुशी में लाया गया मालूम होता है। प्रत्येक टीम के पास एक Snowman होगा जो अलग अलग तरह की स्किन को अनलॉक कर सकता है। पब्लिशर के अनुसार, रहस्यमय गिफ्ट बॉक्स में प्रॉप होंगे और लड़ाई के दौरान मिलने वाले प्वॉइंट नई स्किन को अनलॉक करने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  3. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.