BGMI Tips & Tricks: इन टिप्स से मुश्किल नहीं रहेगा 'Conqueror' बैज लेना, रैंक पुश करना भी होगा आसान

BGMI में शुरुआत कांस्य (Bronze) से होती है और सिल्वर (Silver), गोल्ड (Gold) से गुजरते हुए प्लेयर खेल में सर्वोच्च रैंक - कॉन्करर (Conqueror) तक पहुंचता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 18:00 IST
ख़ास बातें
  • BGMI एक ऐसा बैटल रोयाल गेम है, जहां आप जितनी भी महारथ हासिल कर लो, कम है
  • यहां शुरुआत Bronze से होती है और आखिरी बैज Conqueror है
  • बैज Classic मोड में मैट्रिक्स रैंकिंग में टॉप 100 प्लेयर्स को मिलता है
PUBG Mobile के भारत में बैन होने के बाद बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) ने मोबाइल बैटल रोयाल कम्युनिटी को वापस जिंदा किया। गेम लगभग पबजी मोबाइल के समान ही था, लेकिन समय के साथ इसे खेलने के तरीकों के साथ-साथ गेम में कई बदलाव हो गए। इसे काफी आधुनिक बना दिया गया है, जिसमें प्लेयर्स के पास कुछ खास पावर होती हैं और साथ ही इसमें कई आधुनिक हथियार भी जोड़े गए हैं। ऐसे में इसमें टॉप लेवल पर पहुंचना उतना ही मुश्किल हो गया है। BGMI एक ऐसा बैटल रोयाल गेम है, जहां आप जितनी भी महारथ हासिल कर लो, कम है। ऊपर से यदि आप एक शुरुआती प्लेयर हैं तो इस गेम की जटिलता आपका मनोबल गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

हालांकि, Battlegrounds Mobile India को समझना और इसमें महारथ हासिल करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। गेम में कुछ बैज होते हैं, जो दर्शाते हैं कि प्लेयर्स के पास कितने स्किल्स हैं और वे इस गेम का महारथी है या नहीं। यहां शुरुआत कांस्य (Bronze) से होती है और सिल्वर (Silver), गोल्ड (Gold) से गुजरते हुए प्लेयर खेल में सर्वोच्च रैंक - कॉन्करर (Conqueror) तक पहुंचता है। हालांकि, यहां तक पहुंचना बच्चों का खेल नहीं है। प्लेयर्स महीनों की महनत लगाने के बाद इस बैज को हासिल करते हैं। हालांकि, हम एक बार फिर यही करेंगे कि यहां तक पहुंचना कोई रॉकेट साइंस नहीं है।
Advertisement

आपको केवल कुछ बातों का ध्यान रखना है और अपने स्किल्स को तसाशते रहना है, जिसके बाद एक समय में आप इस बैज को आसानी से हासिल कर सकते हैं। यदि आप भी कॉन्करर बैज हासिल करना चाहते हैं तो गेम में अपने कौशल और रैंकिंग को बढ़ाने के लिए नीचे दिए कुछ पॉइन्ट्स का ध्यान रखें।

सबसे पहले आपको यहां कुछ बातों का खयाल रखना होगा। Conqueror बैज उन प्लेयर्स को मिलता है, जो क्लासिक (Classic) मोड में मैट्रिक्स रैंकिंग में टॉप 100 में आते हैं। इसके लिए आपको पहले कुछ बातों जान लेना चाहिए।
  • आपको क्लासिक मोड में मैट्रिक्स रैंकिंग में शीर्ष 100 में होना चाहिए।
  • आपने पहले कम से कम 500 मैच खेले होने चाहिए।
  • आपके पास कम से कम 60% जीत का प्रतिशत होना चाहिए।
 

Conqueror बैज हासिल करने के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स:-

  • सबसे पहले आप एक अच्छी टीम में शामिल हों। एक अच्छी टीम में होने से आपको जीतने की संभावना बढ़ जाती है। एक टीम में, आप एक-दूसरे को सपोर्ट कर सकते हैं और उनका सपोर्ट हासिल कर सकते हैं। अच्छी टीम बेहतर ताल-मेल के साथ खेलती है, जहां आपको उनके अच्छे स्किल्स सीखने को भी मिलते हैं।
  • अपको सीधा कॉन्करर बैज के बारे में सोचने से पहले हर शुरुआती बैज को जीतने के साथ अपने स्किल्स को भी तराशना होगा। शुरुआती बैज हासिल करने आसान होते हैं, लेकिन आपको उसका हर एक मैच ताल-मेल और समझदारी के साथ खेलना होगा।
  • स्किल्स को तराशने के लिए आपको गेम को नियमित रूप से खेलना होगा। हालांकि, हम आपको लगातार कुछ ही समय खेलने की सलाह देंगे, जिससे आपको इस गेम की लत न लगे और न ही आपकी आंखों पर मोबाइल स्क्रीन का बुरा प्रभाव पड़े।
  • गेम के मैप को बारीकी से समझें। यहां आपको छिपने की लोकेशन को भी याद करना चाहिए। यदि आप आखिरी कुछ सर्किल में हैं और वो लोकेशन आपको अच्छे से याद हो, तो आपके लिए जाल बिछाना या अपने बचाव के लिए छिपना आसान हो जाएगा।
  • हथियारों को मैप और गेम के फॉर्मेट को समझकर चुनें। बड़े मैप पर लगभग 90% मैच लॉन्ग रेंज का होता है। ऐसे में अपने साथ स्नाइपर राइफल जरूर रखें और सटीक और फास्ट निशाना लगाने के लिए प्रैक्टिस चालू रखें, जिसके लिए आप ट्रेनिंग कैंप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वहीं, छोटे मैप्स में SMG या AR का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा होता है, क्योंकि यहां मैच फास्ट पेस पर चलता है।
  • मॉर्डन हो चुके इस BGMI गेम में आपको सभी आधुनिक हथियारों को भी समझना होगा और इन्हें सही तरह से इस्तेमाल करना भी समझना पड़ेगा। रॉकेट लॉन्चर या कोई ट्रैप या कोई एडिशनल पावर, आपको इन सभी पर अपने स्किल को तराशना होगा।
  • कॉन्करर के लिए आपको किल्स रेट को भी बढ़ाना होगा। आपको मैच को केवल डिफेंसिव तरीके से नहीं खेलना है, बल्कि अच्छे किल्स रेट के लिए आपको हर मैच में करीब 8 से 10 किल्स लेने होंगे। ये रैंकिंग पुश करने में सबसे ज्यादा मददगार साबित होता है।
  • भले ही आपको या आपकी टीम को हर मैच में चिकन डिनर न मिले, लेकिन आपको कोशिश करनी है कि आप ज्यादा से ज्यादा मैच में टॉप 3 या टॉप 5 में जरूर रहें।

नोट: हमने कुछ समय पहले BGMI में चिकन डिनर को आसान बनाने के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताया था। आप इनके बारे में यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.