BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल

KRAFTON India ने BGMI Lite के प्री-रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान कर दिया है। Android यूजर्स 25 अगस्त से Google Play पर रजिस्टर कर सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2026 19:50 IST
ख़ास बातें
  • Android यूजर्स 25 अगस्त 2026 से कर सकते हैं रजिस्टर
  • Google Play Store पर शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
  • गेम का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा

Photo Credit: KRAFTON

BGMI खेलने वाले उन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है जिनके फोन में ज्यादा स्टोरेज या दमदार हार्डवेयर नहीं है। KRAFTON India ने भारत में BGMI LITE के प्री-रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान कर दिया है। Android यूजर्स 25 अगस्त 2026 से Google Play Store पर इस गेम के लिए प्री-रजिस्टर कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, BGMI LITE को भारत में 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा।

KRAFTON India के मुताबिक, BGMI LITE का प्री-रजिस्ट्रेशन फिलहाल सिर्फ Android यूजर्स के लिए शुरू किया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को Google Play Store पर गेम की लिस्टिंग से प्री-रजिस्ट्रेशन करना होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी गेम की सटीक लॉन्च तारीख नहीं बताई है। इतना जरूर कहा गया है कि BGMI LITE को भारत में इस साल के अंत तक उपलब्ध कराया जाएगा। iPhone और iPad यूजर्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन और उपलब्धता की जानकारी बाद में दी जाएगी।

KRAFTON ने बताया है कि BGMI LITE का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि गेम चलाने के लिए फोन में कितनी RAM या कौन सा प्रोसेसर जरूरी होगा।

फिलहाल मौजूदा BGMI के Android वर्जन के लिए KRAFTON के सपोर्ट पेज पर Android 4.4 या उससे ऊपर का सिस्टम और कम से कम 1.5GB RAM की जरूरत बताई गई है। लेकिन इसे BGMI LITE की जरूरत न माना जाए, क्योंकि Lite वर्जन के लिए अलग सिस्टम आवश्यकताएं अभी सामने नहीं आई हैं।

BGMI LITE में आने वाले खिलाड़ियों के लिए KRAFTON ने एक अहम बात साफ की है। मौजूदा BGMI खिलाड़ियों को अपना अकाउंट ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी के मुताबिक, प्लेयर्स BGMI LITE के लिए अलग से प्री-रजिस्टर कर सकते हैं और गेम लॉन्च होने के बाद सीधे इसका इस्तेमाल शुरू कर सकेंगे।

Advertisement

फिलहाल BGMI LITE का प्री-रजिस्ट्रेशन Android के लिए ही घोषित किया गया है। iOS यूजर्स के लिए कंपनी बाद में जानकारी जारी करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  2. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  3. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  4. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  5. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  6. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  7. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  8. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  9. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  10. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.