BGMI के 2 करोड़ प्राइज पूल वाले BGIS टूर्नामेंट को JioCinema में दिखाया जाएगा, ये हैं डेट और टाइमिंग

Battlegrounds India Series को भारत का सबसे बड़ा बैटल रोयाल ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट माना जाता है। इसमें 2,000 से अधिक टीमें 2 करोड़ रुपये के प्राइज पूल के लिए आपस में लड़ती हैं, जिसमें विजेता 75 लाख रुपये घर ले जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अगस्त 2023 18:06 IST
ख़ास बातें
  • JioCinema पर 17 से 20 अगस्त के बीच The Grind के फाइनल मैच दिखाए जाएंगे
  • 31 अगस्त से रोजाना BGIS 2023 का राउंड 1 प्रसारित किया जाएगा
  • 12 से 14 अक्टूबर के बीच BGIS 2023 के फाइनल्स होंगे
Krafton India ने हाल ही में अपने PUBG Mobile के इंडिया स्पेशल वर्जन Battlegrounds Mobile India (BGMI) के अपकमिंग BGIS (बैटलग्राउंड इंडिया सीरीज) की घोषणा की थी, जो 17 अगस्त से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलने वाली है। अब, गेम डेवलपर ने इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए JioCinema के साथ अपनी पार्टनरशिप की घोषणा कर दी है। डेवलपर के अनुसार, BGMI का ये अपकमिंग टूर्नामेंट JioCinema में लाइव प्रसारित किया जाएगा।

BGMI और Esports फैन के लिए Krafton ने एक खुशखबरी दी है। मोबाइल बैटरलग्राउंड के अपकमिंग BGIS टूर्नामेंट को JioCinema में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग The Grind के फाइनल राउंड के साथ 17 अगस्त से शुरू होगी। टूर्नामेंट 14 अक्टूबर तक चलने वाला है।

JioCinema पर 17 से 20 अगस्त के बीच दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे के बीच The Grind को लाइव देख सकते हैं। इसके बाद, 31 अगस्त से रोजाना दोपहर 1  बजे से शाम 6 बजे तक BGIS 2023 का राउंड 1 प्रसारित किया जाएगा। आखिर में, 12 से 14 अक्टूबर के बीच BGIS 2023 के फाइनल्स होंगे, जिन्हें दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे के बीच देखा जा सकता है।

बैटलग्राउंड्स इंडिया सीरीज (Battlegrounds India Series) को भारत का सबसे बड़ा बैटल रोयाल ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट माना जाता है। इसमें 2,000 से अधिक टीमें 2 करोड़ रुपये के प्राइज पूल के लिए आपस में लड़ती हैं, जिसमें विजेता 75 लाख रुपये घर ले जा सकता है। पिछले साल, Skylightz Gaming ने 1 करोड़ रुपये के कुल प्राइज पूल वाला टूर्नामेंट रखा था, जिसमें से जीतने वाला 50 लाख रुपये का हिस्सा घर ले गया था।
Advertisement

हाल ही में, दक्षिण कोरियाई गेमिंग कंपनी के CEO सीन ह्यूनिल सोहन ने जानकारी दी थी कि डेवलपर देश में उभरती गेमिंग इंडस्ट्री में बड़ा निवेश करेगा, जिसमें अगले 2 से 3 वर्षों में इंडस्ट्री में 150 मिलियन डॉलर का निवेश शामिल है।
Advertisement

Krafton ने 2021 से पहले भी विभिन्न भारतीय स्टार्टअप पर लगभग 140 मिलियन डॉलर का निवेश किया था और मौजूदा निवेश से देश में कंपनी का कुल निवेश 290 मिलियन डॉलर हो जाएगा। क्राफ्टॉन Nodwin Gaming, Lila Gaming, Kuku FM जैसी कंपनियों में निवेश कर चुकी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.