Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स को मिल रहे हैं उनके PUBG Mobile के आइटम

Krafton ने प्लेयर्स को PUBG Mobile से अपना ज्यादातर डेटा Battlegrounds Mobile India में ट्रांस्फर करने का मौका भी दिया, लेकिन 9 जुलाई को इस सर्विस को रोक दिया गया।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 जुलाई 2021 17:17 IST
ख़ास बातें
  • BGMI प्लेयर्स को मिल रहे हैं PUBG Mobile के नॉन-ट्रांस्फरेबल आइटम्स
  • इन-गेम मेल के जरिए मिलेंगे चुनिंदा 17 आइटम्स
  • डेवलपर Krafton ने साझा की ट्रांस्फर होने वाले आइटम्स की लिस्ट

Battlegrounds Mobile India को हाल ही में नया v1.5.0 अपडेट भी मिला था

Battlegrounds Mobile India अपने प्लेयर्स को इन-गेम मेल के जरिए कुछ ऐसे आइटम लौटा रहा है, जो पहले PUBG Mobile ट्रांसफर के लिए उपलब्ध नहीं थे। दक्षिण कोरियाई डेवलपर Krafton ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया है कि जिन प्लेयर्स के पास पबजी मोबाइल में 2021 स्प्रिंग मास्क, McLaren 570S Coupe और इसके कलर ऑप्शन, M16A4 गन आदि आइटम थे, वे अब उन्हें बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में हासिल कर सकेंगे। क्राफ्टॉन ने आधिकारिक तौर पर 2 जुलाई को बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया जारी किया था और प्लेयर्स को PUBG Mobile से अपना डेटा जैसे कि इन्वेंट्री, अचीवमेंट, करेंसी आदि ट्रांस्फर करने का समय दिया था।

PUBG Mobile को भारत में सितंबर 2020 में डेटा गोपनीयता के मुद्दों के चलते प्रतिबंधित (बैन) कर दिया गया था। इसके बाद, डेवलपर Krafton ने चीनी कंपनी Tencent से भारतीय ऑपरेशन वापस लिया और इस साल मई में Battlegrounds Mobile India को लॉन्च किया। डेवलपर ने प्लेयर्स को पबजी मोबाइल से अपना ज्यादातर डेटा बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में ट्रांस्फर करने का मौका भी दिया, लेकिन 9 जुलाई को इस सर्विस को रोक दिया गया। हालांकि, सर्विस के दौरान कुछ कंटेंट को ट्रांस्फर नहीं किया गया था। अब, Krafton ने कहा है कि पहले के कुछ नॉन-ट्रांस्फरेबल डेटा को इन-गेम मेल के जरिए प्लेयर्स को भेजा जाएगा। डेवलपर ने ट्रांस्फर किए जाने वाले आइटम की एक लिस्ट भी शेयर की है। बता दें, ये आइटम केवल उन प्लेयर्स के अकाउंट में आएंगे, जिनके पास ये PUBG Mobile में भी थे।

Entertainment Box Headgear
UNKNOWN'S Bandana
UNKNOWN'S Trenchcoat
2021 Spring Mask
McLaren 570S Coupe (Zenith Black)
McLaren 570S Coupe (Lunar White)
Advertisement
McLaren 570S Coupe (Raspberry)
McLaren 570S Coupe (Glory White)
McLaren 570S Coupe (Royal Black)
Advertisement
McLaren 570S Coupe (Pearlescent)
Blood & Bones - M16A4 (Lv. 1)
Blood & Bones - M16A4 (Lv. 2)
Advertisement
Blood & Bones - M16A4 (Lv. 3)
Blood & Bones - M16A4 (Lv. 4)
Blood & Bones - M16A4 (Lv. 5)
Blood & Bones - M16A4 (Lv. 6)
Blood & Bones - M16A4 (Lv. 7)

Battlegrounds Mobile India के प्लेयर्स को जुलाई में बड़ा कंटेंट अपडेट मिला था। लेकिन इस अपडेट के बाद से गेम में कुछ समस्याएं भी आईं। पिछले हफ्ते, डेवलपर ने इनमें से कुछ समस्याओं को पैच अपडेट के जरिए फिक्स भी किया। लेकिन कुछ अभी भी बची हुई हैं। Krafton का कहना है कि प्लेयर्स अभी भी इन-गेम करेंसी UC को दावा करने में सक्षम नहीं हैं। डेवलपर का कहना है कि वह लगातार ऐसी समस्याओं पर काम कर रहा है और अपडेट के जरिए इन्हें आने वाले समय में ठीक किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.