5 करोड़ डाउनलोड वाले Battlegrounds Mobile India ने 3 लाख से अधिक यूजर्स को किया बैन!

Battlegrounds Mobile India ने किसी न किसी रूप में लाभ हासिल करने के लिए गैर कानूनी प्रोग्राम का उपयोग करने के लिए 336,000 से अधिक खिलाड़ियों को बैन कर दिया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 अगस्त 2021 12:09 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India ने 336,736 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • गैर कानूनी प्रोग्राम का उपयोग करने के लिए लगाया बैन।
  • गेम को आधिकारिक तौर पर 2 जुलाई को जारी किया गया था।

Battlegrounds Mobile India जून के मध्य में खेलने के लिए उपलब्ध हुआ था।

Battlegrounds Mobile India ने किसी न किसी रूप में लाभ हासिल करने के लिए गैर कानूनी प्रोग्राम का उपयोग करने के लिए 336,000 से अधिक खिलाड़ियों को बैन कर दिया है। Krafton ने गेम की आधिकारिक वेबसाइट पर डेवलेपमेंट को साझा किया और कहा कि उसने 30 जुलाई और 5 अगस्त के बीच मामलों की जांच की है। इसके अतिरिक्त, गेम ने 4 करोड़ 80 लाख डाउनलोड को पार कर लिया है, जो कि इसके 50M डाउनलोड रिवार्ड्स इवेंट का पहला चरण है। डेवलपर ने एक बार फिर से iOS लॉन्च को भी टीज किया है, हालांकि कोई तारीख साझा नहीं की गई है। PUBG Mobile India को रिप्लेस करने वाला बैटलग्राउंड मोबाइल आधिकारिक तौर पर 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था। तब से इसका यूजर बेस काफी बढ़ रहा है।

Krafton ने आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किया कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में 336,736 खातों को अवैध कार्यक्रमों का उपयोग करने के लिए बैन कर दिया गया है। इन खातों को स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है और थोड़े समय के बाद ये खेल में वापस नहीं आ पाएंगे। डेवलपर ने कहा कि टीम ने 30 जुलाई और 5 अगस्त के बीच अपनी सुरक्षा प्रणाली और कम्यूनिटी मॉनिटरिंग के माध्यम से इन मामलों की जांच की और पाया कि वे खेल में लाभ हासिल करने के लिए अवैध प्रोग्राम्स का उपयोग कर रहे हैं।
Advertisement

वेबसाइट में कहा गया है, "BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA आपको एक सुखद गेमिंग वातावरण प्रदान करने के लिए अवैध प्रोग्राम के उपयोग को खत्म करने के अंतिम लक्ष्य के साथ मजबूत प्रतिबंधों को लागू करने का प्रयास करेगा।"

5 अगस्त को, डेवलपर ने 5 करोड़ डाउनलोड तक पहुंचने की प्रत्याशा में 50M डाउनलोड पुरस्कार कार्यक्रम (50M Downloads Rewards Event) की घोषणा की। उस समय, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया 4 करोड़ 60 लाख डाउनलोड पर था और अब 4 करोड़ 80 लाख का आंकड़ा पार कर गया है, जो कि 50M डाउनलोड्स रिवार्ड्स इवेंट का पहला चरण था। खिलाड़ियों को खेल में तीन Supply Coupon Crate Scrap का रिवॉर्ड दिया गया है और उन्हें इसे अपने ईवेंट सेक्शन में देखना चाहिए।
Advertisement

गेम को आधिकारिक तौर पर 2 जुलाई को जारी किया गया था, और एक हफ्ते में, इसने 3 करोड़ 40 लाख डाउनलोड को पार कर लिया। यह कहना उचित है कि इसे 50 मिलियन (5 करोड़) माइलस्टोन तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
Advertisement

पिछले सप्ताहांत में, क्राफ्टन ने Battlegrounds Mobile India के लिए iOS लॉन्च को फिर से टीज़ किया, लेकिन पिछली बार की तरह, रिलीज की तारीख साझा नहीं की। यह काफी समय से ज्ञात है कि गेम iOS पर जारी किया जाएगा लेकिन डेवलपर ने हाल ही में इस फिर से टीज़ करना शुरू कर दिया है, जिसका अर्थ है कि यह जल्द ही रिलीज हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  4. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  2. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  3. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  5. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  10. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.