Ashneer Grover CrickPe Live: IPL 2023 से पहले Ashneer Grover ने लॉन्च किया क्रिकेट फैंटेसी गेम ऐप CrickPe

अशनीर ग्रोवर ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी क्रिकेट फैंटेसी ऐप के लॉन्च की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मार्च 2023 17:09 IST
ख़ास बातें
  • अब तक ऐप को 50 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
  • अशनीर ग्रोवर ने अपने ट्विटर हैंडल से दी ऐप लॉन्च की जानकारी।
  • अबकी बार का आईपीएल 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है।

अशनीर ग्रोवर ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी क्रिकेट फैंटेसी ऐप के लॉन्च की जानकारी दी है।

Photo Credit: Twitter/Ashneer Grover

भारत में गर्मियों के साथ ही क्रिकेट की दुनिया में भी गर्मी का मौसम शुरू होने जा रहा है। इंडियन प्रीमियम लीग 2023 (Indian Premier League 2023) यानि कि IPL 2023 अब बहुत दूर नहीं रह गया है। लीग के शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का समय अब रह गया है। इस बार आईपीएल से पहले बिजनेस वर्ल्ड में एक और नाम इससे जुड़ गया है। भारत पे (BharatPe) के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और थर्ड यूनिकॉर्न के फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने इस बार के आईपीएल के लिए एक बड़ा दांव खेला है। अशनीर ग्रोवर ने अपनी क्रिकेट फैंटेसी ऐप को लॉन्च किया है। 

पॉपुलर बिजनेस शो शार्क टैंक इंडिया ने नामी जज अशनीर ग्रोवर ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी क्रिकेट फैंटेसी ऐप के लॉन्च की जानकारी दी है। उन्होंने इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने CrickPe App के लॉन्च और इसके मकसद के बारे में बताया है। अशनीर ने इसके बारे में जानकारी देते हुए लिखा, (हिंदी में अनुवादित) "सिर्फ फैंटसी गेम क्रिकेटर्स को उनकी परफॉरमेंस के लिए पे करेगा। जहां आप भी जीतेंगे, क्रिकेटर भी जीतेगा और क्रिकेट भी जीतेगा।" देखें उनका ये ट्विटर पोस्ट- 

Advertisement
पोस्ट में अशनीर ग्रोवर ने इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए लिकं भी दिए हैं। गूगल प्ले स्टोर पर ऐप नेम के नीचे थर्ड यूनिकॉर्ड प्राइवेट लिमिटेड मेंशन किया गया है। गूगल प्ले स्टोर दिखाता है कि अब तक ऐप को 50 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। ऐप डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है कि यह भारत का इकलौता ऐप है जिसमें क्रिकेट, क्रिकेटर्स आदि सब जीतेंगे और हर मैच में जीतेंगे। उन्हें गेम प्ले के लिए कैश अवॉर्ड्स आदि भी दिए जाएंगे।  

IPL 2023 के शुरू होने में अब चंद दिनों का समय रह गया है। अबकी बार का आईपीएल 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। आपको बता दें कि CrickPe से पहले भी भारत में कई गेम फैंटेसी ऐप्स मौजूद हैं जिनमें My11Circle, Games24X7, Dream 11, Mobile Premier League (MPL) आदि नाम शामिल हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.