फ‍िल्‍म ‘यशोदा’ की OTT रिलीज डेट फाइनल, सेरोगेट मां के किरदार में दिखेंगी समांथा

Yashodha OTT Release : समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘यशोदा’ ने सिनेमाघरों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2022 18:39 IST
ख़ास बातें
  • 9 दिसंबर को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज
  • बॉक्‍स ऑफ‍िस पर भी पसंद की गई थी यह फ‍िल्‍म
  • हिंदी समेत अन्‍य भाषाओं में की जाएगी स्‍ट्रीम

साउथ की एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की फिल्म यशोदा की OTT रिलीज डेट सामने आ गई है।

Samantha Rauth Prabhu Yashodha : साउथ की चर्चित अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की फ‍िल्‍म यशोदा 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला। फिल्म में समांथा के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। लोग इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। आइए जानते हैं ओटीटी पर कब रिलीज होगी समांथा रुथ प्रभु की फ‍िल्‍म यशोदा।

ओटीटी पर कब रिलीज होगी यशोदा
यशोदा को लेकर इसके मेकर्स ने घोषणा की है कि यह फिल्म 9 दिसंबर को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। फिल्म को हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। दर्शक घर बैठे ही इस फिल्म को एंजॉय कर पाएंगे।
फिल्म की कहनी और कास्ट
यशोदा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन हरि‍ और हरीश ने किया है। इसकी कहानी सरोगेसी माफिया पर बुनी गई है। इस फिल्म में समांथा एक सेरोगेट मदर के किरदार में हैं, जो कि मेडिकल फील्ड में हो रहे घोटाले से पर्दा हटाती है। फिल्म में सेरोगेसी के तहत लोगों को माता-पिता बनाने के प्रोसीजर में कई तरह के अपराध और घोटाले को दिखाया गया है। ईवा नाम का समांथा का यह किरदार इसी अपराध को रोकने की कोशिश में जुटा हुआ दिखाया गया है। समांथा के साथ इस फिल्म में वरलक्ष्मी सरथकुमार, उन्नी मुकुंदन, राव रमेश, संपत राज, शत्रु, मुरली शर्मा, मधुरिमा, दिव्या श्रीपदा जैसे कलाकार में मेन लीड में नजर आएंगे।
Advertisement

कोर्ट ने यशोदा पर लगाई थी रोक
रिपोर्टस के मुताबिक, The EVA IVF अस्पताल ने इस फिल्म के खिलाफ याचिका दर्ज की थी। इस याचिका के तहत अस्पताल को नकारात्मक रूप से दिखाने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद कोर्ट ने फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में यह फ‍िल्‍म रिलीज हुई थी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.