The Kashmir Files Unreported Trailer : कश्‍मीरी पंडितों के ‘दर्द’ पर अब विवेक अग्निहोत्री ने बनाई सीरीज, देखें ट्रेलर

The Kashmir Files Unreported : इस सीरीज में उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए किया गया शोध, पुराने वीडियो फुटेज और इंटरव्‍यूज शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जुलाई 2023 17:50 IST
ख़ास बातें
  • कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड का ट्रेलर रिलीज
  • विवेक अग्निहोत्री ने तैयार की है सीरीज
  • जी5 पर इस सीरीज को रिलीज किया जाएगा

विवेक अग्निहोत्री का दावा है कि ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ एक प्रकार का राष्ट्रीय संग्रह है।

पिछले साल आई फ‍िल्‍म ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स' (The Kashmir Files) ने कश्‍मीरी पंडितों के दर्द को बयां किया था। फ‍िल्‍म टिकट खिड़की पर खूब चली और उस पर राजनीतिक विवाद भी हुआ। फ‍िल्‍म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री एक बार फ‍िर इसी विषय को विस्‍तृत रूप से पेश करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग सीरीज ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' (The Kashmir Files Unreported) का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हो गया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अग्निहोत्री ने बताया है कि इस सीरीज में उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स' के लिए किया गया शोध, पुराने वीडियो फुटेज और इंटरव्‍यूज शामिल हैं।

7 एपिसोडों वाली यह सीरीज ‘जी5' (Zee5) पर रिलीज की जाएगी। एक बयान में जी5 की ओर से कहा गया है कि  यह सीरीज ऐसे ऐतिहासिक, जातीय और भू-राजनीतिक विवरणों पर प्रकाश डालती है, जिनके कारण 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों का नरसंहार और बड़े पैमाने पर पलायन हुआ था। सीरीज में उन घटनाओं, गलतियों, अपराधों और परिस्थितियों का वर्णन किया गया है।
Advertisement

सीरीज के निर्माताओं का दावा है कि इसमें इतिहासकारों, विशेषज्ञों, वास्तविक पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ की गई बातचीत शामिल है। वहीं, विवेक अग्निहोत्री का दावा है कि ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' एक प्रकार का राष्ट्रीय संग्रह है, जो भविष्य के लिए अहम दस्तावेज के रूप में काम करेगा।



उन्‍होंने कहा कि ‘हमने इतिहासकारों, सेना और पुलिस में अपनी सेवा दे चुके लोगों, कश्मीरी पंडितों, वीडियो में दर्ज पीड़ितों की कहानियों और हमारे द्वारा किए गए सभी शोध के दृष्टिकोण को सीरीज में शामिल किया है। हमने इसे एक साथ रखा है, जिसे भविष्य के लिए एक दस्तावेज के रूप में सहेजा जाएगा। यह एक आर्काइव है, जिसे जी5 दुनिया के सामने ला रहा है। 
Advertisement

2 मिनट का ट्रेलर 3 घंटे पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसे अबतक 14 लाख बार देखा जा चुका है। सीरीज कब रिलीज होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.