Vedaa OTT Release : जॉन अब्राहम का ऐक्‍शन देखें मोबाइल पर, ओटीटी पर आ रही वेदा, जानें डिटेल

Vedaa को कल यानी 10 अक्‍टूबर को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2024 15:47 IST
ख़ास बातें
  • वेदा की ओटीटी रिलीज डेट कन्‍फर्म
  • कल से कर पाएंगे स्‍ट्रीम
  • जी5 पर देखी जा सकेगी फ‍िल्‍म

फ‍िल्‍म में अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और आशीष विद्यार्थी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Photo Credit: @TheJohnAbraham

Vedaa On OTT : इस साल 15 अगस्‍त को बड़े पर्दे पर सिर्फ स्‍त्री 2 रिलीज नहीं हुई थी। शुरुआती कुछ दिनों तक जॉन अब्राहम और शरवरी बाघ की वेदा (Vedaa) ने भी दर्शकों को लुभाया था। हालांकि यह ज्‍यादा कमाल नहीं दिखा सकी। वेदा अब ओटीटी पर आ रही है। इसकी ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फ‍िल्‍म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। इसे जी स्‍टूडियोज, एमी एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था।   
 

Vedaa OTT Release date 

वेदा को कल यानी 10 अक्‍टूबर को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। फ‍िल्‍म में अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और आशीष विद्यार्थी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 
 

Zee5 or Netflix? Where to Watch Vedaa

वेदा को लेकर लोगों को काफी कन्‍फ्यूजन था कि यह किस प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अब कन्‍फर्म हो गया है कि इसे Zee5 पर लाया जाएगा। जी5 के इंस्‍टाग्राम अकाउंट भी इसकी जानकारी शेयर की गई है। क्‍योंकि यह वर्ल्‍ड डिजिटल प्रीमियर है, इसलिए दुनियाभर में जी5 दर्शक वेदा को कल से स्‍ट्रीम कर पाएंगे। 
 

क्‍या है वेदा की कहानी? 

मेजर अभिमन्यु कंवर यानी जॉन अब्राहम के इर्द-गिर्द वेदा की कहानी घूमती है। उन्‍हें कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ता है, क्‍योंकि वह कश्मीर में एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ने का आदेश नहीं मानते। वह एक कॉलेज में मुक्‍केबाजी कोच बन जाता है। फ‍िर एंट्री होती है वेदा नाम की दलित लड़की की, जो खुद की और अपने परिवार की सेफ्टी के लिए मुक्‍केबाजी की ट्रेनिंग लेने का फैसला करती है। वेदा की सेफ्टी के लिए अभिमन्‍यु इलाके के मुखिया से भ‍िड़ जाता है। 
 

सामाजिक मुद्दे पर बनी यह फ‍िल्‍म सच्‍ची घटना पर आधारित बताई जाती है। फ‍िल्‍म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलेगु में भी ओटीटी पर लाया जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  5. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर छूट
  6. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  8. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  2. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  3. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  5. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  7. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  8. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  9. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  10. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.